वैभव सूर्यवंशी का अगला इंटरनेशनल मैच कब? इस टीम के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने उतरेंगे मैदान पर

Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी जल्द ही मैदान पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. यहां जानिए वैभव का अगला इंटरनेशनल मैच कब और किस टीम के खिलाफ होगा?

Vaibhav Sooryavanshi
1 / 7
Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi Next Match: 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वैभव को सीरीज के तीन मैच खेलने को मौका मिला, लेकिन वह बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके. हालांकि, वैभव जल्द ही तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे. फैंस को भी उनके अगले इंटरनेशनल मैच का बेसब्री से इंतजार है.  (PIC Credit - AI)  

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे अगला इंटरनेशनल मैच?

वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे अगला इंटरनेशनल मैच?2 / 7

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के खत्म होने के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौर पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में वैभव इस सीरीज के पहले मैच में मैदान पर धमाल मचाते हुए नजर आ सकते हैं, अगर उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिलता है. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

कब शुरू होगी भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज?

कब शुरू होगी भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज?3 / 7

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई को होगा, जबकि आखिरी और तीसरा मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा. भारत की कप्तान श्रेयस अय्यर की हाथों में होगी, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे. (PIC Credit - AI)

संजू सैमसन की जगह मिला मौका

संजू सैमसन की जगह मिला मौका4 / 7

वैभव को इस सीरीज के लिए स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया है. यानी वैभव एक बार फिर अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. संजू को बाहर कर वैभव को मौका देने के फैसले पर बीसीसीआई की काफी आलोचना भी हुई थी. वहीं, इस टीम में पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह को बैकअप विकेटकीपर के रूप में मौका मिला है. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

इंग्लैंड सीरीज में वैभव का प्रदर्शन

इंग्लैंड सीरीज में वैभव का प्रदर्शन5 / 7

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे. वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में सिर्फ 42 रन बना सके. उन्होंने डेब्यू मैच में 14 रन बनाए, जबकि दूसरे मैच में 13 रन और तीसरे मैच में 15 रन बनाए. अपनी पहली सीरीज में नाकाम होने के बाद वैभव के लिए यह सीरीज काफी अहम होगी, जहां वो अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. (PIC Credit - AI)

वैभव का शानदार टी20 करियर

वैभव का शानदार टी20 करियर6 / 7

वैभव ने टी20 क्रिकेट में अब तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने अब तक खेले 37 टी20 मैचों में 218.56 के स्ट्राइक रेट से 1519 रन ठोक चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं. वहीं, वह टी20 में 117 चौके और 139 छक्के जड़ चुके हैं. (PIC Credit - AI)  

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम7 / 7

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर). (PIC Credit - AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन