Virat Kohli: आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन बनाए थे. आरसीबी की ओर से रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. मैच से पहले विराट कोहली ने गुजरात के खिलाड़ियों को ऐसा इशारा किया, जो अब चर्चा में हैं. विराट कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
विराट ने किया इशारा
क्वालीफायर 1 का मैच धर्मशाला में खेला गया था. मैच से पहले गुजरात के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ का फोटो शूट चल रहा था. इस दौरान किंग कोहली ने डग आउट के पास खड़े होकर नागिन डांस वाला इशारा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इससे पहले विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ट्रेविस हेड के साथ तीखी नोंकझोक करते हुए नजर आए थे. मैच के बाद उन्होंने ट्रेविस हेड से हाथ तक नहीं मिलाया था. ये भी मामला खूब चर्चा में रहा था. इसके बाद विराट कोहली के फैंस ने सोशल मीडिया पर हेड की पत्नी जेसिका हेड को निशाना बनाया और कमेंट सेक्शन में जाकर उन्हें अपशब्द कहे थे.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Qualifier1: वेंकटेश अय्यर की एक गलती पड़ गई भारी
आरसीबी ने बनाया ऐतिहासिक स्कोर
आरसीबी ने आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाया था. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए थे. आरसीबी की ओर से वेंकटेश अय्यर ने 7 गेंदों में 19 रन बनाए थे, जबकि विराट कोहली के बल्ले से 25 गेंदों में 43 रन निकले थे. इसके बाद रजत पाटीदार का तूफान आया. उन्होंने 33 गेंदों में 93 रनों की नाबाद पारी खेली. उनके अलावा क्रुणाल पांड्या ने 28 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि अंत में जितेश शर्मा के बल्ले से 5 गेंदों में 15 रन निकले. इस तरह आरसीबी ने इतिहास रच दिया.
ये भी पढ़ें: कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, तोड़ दिया मोहम्मद शमी का बड़ा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
1 hr agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
1 hr agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
9 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
10 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
11 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
11 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines