IPL 2026 Qualifier1: वेंकटेश अय्यर की एक गलती पड़ गई भारी, GT के खिलाफ भुगतना पड़ा ऐसा खामियाजा

RCB vs GT: वेंकेटेश अय्यर को आरसीबी ने क्वालिफायर-1 में बड़ी उम्मीदों के साथ ओपनिंग करने के लिए भेजा था, उन्होंने शुरुआत भी अच्छी की थी, लेकिन वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, और कगिसो रबाडा की गेंद पर गलत शॉट खेलकर पवेलियन वापस लौट गए.

Venkatesh Iyer

Venkatesh Iyer

Kagiso Rabada Dismissed Venkatesh Iyer: आरसीबी के ओपनर वेंकटेश अय्यर मंगलवार, 26 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 मुकाबले में अपनी धमाकेदार शुरुआत को एक बड़ी पारी में नहीं बदल पाए. इस धाकड़ बल्लेबाज को एक गलती का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा.

विज्ञापन

19 रन ही बना सके अय्यर

वेंकटेश अय्यर शुरू से ही अग्रेसिव मूड में दिखे और आउट होने से पहले सिर्फ 7 गेंदों में 19 रन बना लिए. आरसीबी को 21 के स्कोर पर पहला झटका तब लगा जब अय्यर ने दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के खिलाफ एक आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को सही से टाइम नहीं कर पाए.

विज्ञापन

सिक्स ने मचाई हलचल

आउट होने से ठीक एक गेंद पहले, अय्यर ने डीप थर्ड-मैन बाउंड्री के ऊपर से एक शानदार स्कूप शॉट खेलकर छक्का जड़ा था. इस शॉट ने अपनी टाइमिंग और कॉन्फिडेंस की वजह से सबका ध्यान खींचा, क्योंकि बल्लेबाज ने रबाडा की फुल-लेंथ गेंद का पूरा फायदा उठाया था.

विज्ञापन

इस गलती ने अय्यर को किया आउट

हालांकि गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अगली ही गेंद पर अपनी लेंथ में बदलाव करके समझदारी भरा जवाब दिया. रबाडा ने एक शॉर्ट-लेंथ गेंद फेंकी, जिससे अय्यर एक और आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में असहज स्थिति में आ गए. उस वक्त अय्यर के हाथों में बल्ला थोड़ा घूम गया, जिसके कारण गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे से लगकर मिड-ऑफ और लॉन्ग-ऑफ के बीच हवा में काफी ऊपर चली गई. जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने गेंद पर पूरी नजर रखी और दौड़ते हुए एक शानदार कैच लपका.

ओपनिंग कराने का फैसला क्यों?

आरसीबी ने इस अहम प्लेऑफ मुकाबले के लिए फिल सॉल्ट से पहले वेंकटेश अय्यर को पारी की शुरुआत करने के लिए प्रमोट किया था. ये फैसला अय्यर के पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लीग के आखिरी मैचों में किए गए शानदार प्रदर्शन के बाद लिया गया था.

विज्ञापन

रबाडा की ‘क्वार्टर सेंचुरी’

इस बीच कगिसो रबाडा ने अय्यर का विकेट लेकर आईपीएल 2026 में अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस का सिलसिला जारी रखा. इस तेज गेंदबाज ने इस सीजन में 25 विकेट पूरे करने का माइलस्टोन छुआ और मैच की दूसरी पारी से पहले भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ