कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, तोड़ दिया मोहम्मद शमी का बड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी गुजरात टाइटंस की ओर से की है. उन्होंने अब इस सीजन बड़ा कारनामा करते हुए मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Cricket News - 2026-05-26T210247.857
1 / 6

आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में आरसीबी पहले बल्लेबाजी कर रही है. कगिसो रबाडा ने इस मैच में मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड तोड़ नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने पावर प्ले में वेंकटेश अय्यर का विकेट चटकाया था.  

विज्ञापन

कगिसो रबाडा

कगिसो रबाडा2 / 6

दरअसल रबाडा अब एक आईपीएल सीजन में पावर प्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में पावर प्ले के दौरान 18 विकेट हासिल कर लिए हैं और शमी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विज्ञापन

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी3 / 6

इससे पहले आईपीएल के एक एडिशन में पावर प्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कीर्तिमान मोहम्मद शमी के नाम था. उन्होंने आईपीएल 2023 में 17 विकेट हासिल किए थे. हालांकि अब उनका ये रिकॉर्ड टूट गया.

ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट4 / 6

इससे पहले आईपीएल 2020 में ट्रेंट बोल्ट ने ये कारनामा किया था. उन्होंने इस सीजन पावर प्ले में 16 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. इस सीजन बोल्ट ने कमाल की गेंदबाजी की थी.

विज्ञापन

मिचेल जॉनसन

मिचेल जॉनसन5 / 6

वहीं, आईपीएल 2013 में मिचेल जॉनसन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पावर प्ले 16 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. अब रबाडा सभी को पछाड़कर सबसे आगे निकल गए हैं.

रबाडा का शानदार सीजन

रबाडा का शानदार सीजन6 / 6

कगिसो रबाडा के लिए ये सीजन शानदार रहा है. अब तक खेले गए 15 मैच 25 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने अब तक 9.38 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन