IND vs NZ: फाइनल में किंग कोहली करेंगे एक और बड़ा कमाल! इस बार टूटेगा 'यूनिवर्स बॉस' का ऑलटाइम रिकॉर्ड

विराट कोहली का बल्ला चैंपियंस ट्रॉफी में जमकर गरज रहा है। किंग कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से हर किसी को अपना कायल बना दिया है।

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli IND vs NZ Final: खिलाड़ी वही जो बड़े मैच और बड़े मंच पर अपनी काबिलियत साबित करके दिखाए। मझधार में फंसी टीम की नैया को पार लगाए। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले विराट कोहली की फॉर्म पर कई तरह के सवाल थे। किंग कोहली को रिटायरमेंट लेने तक की नसीहत दी जाने लगी थी। मगर विराट ने महज दो ही मैचों में अपने तमाम आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया। पाकिस्तान के खिलाफ खेली शतकीय पारी तो बेमिसाल थी ही, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को जिस अंदाज में विराट ने धोया वो लाजवाब था। कोहली की बैटिंग को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो उन्होंने टीम को चैंपियन बनाने की ठानी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भी विराट के पास चैंपियंस ट्रॉफी के सबसे बड़े रिकॉर्ड को चकनाचूर करने का सुनहरा मौका होगा।

विज्ञापन

इतिहास रचने की दहलीज पर कोहली

विराट कोहली का बल्ला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जमकर बोल रहा है। किंग कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से हर किसी को कायल बना दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ धमाल मचाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के बॉलर्स को भी विराट ने जमकर धोया। सेमीफाइनल में विराट ने 98 गेंदों पर 84 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान किंग कोहली ने 5 चौके जमाए। विराट अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी इसी फॉर्म को बरकरार रखने में सफल रहते हैं, तो वह दुबई के मैदान पर इतिहास रच डालेंगे।

विज्ञापन

टूटेगा यूनिवर्स बॉस का रिकॉर्ड

दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने 17 मैचों में 52 की औसत से 791 रन बनाए हैं। विराट यूनिवर्स बॉस के ठीक पीछे खड़े हैं। कोहली 16 पारियों में 746 रन बनाकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। अब अगर खिताबी मुकाबले में विराट 46 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह गेल को पीछे छोड़कर चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने का तमगा हासिल कर लेंगे। विराट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक खेले 4 मैचों में 72.33 की औसत से 217 रन ठोक चुके हैं। विराट के बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ