Champions Trophy 2025: फाइनल मैच से पहले स्टार भारतीय खिलाड़ी हुआ चोटिल, ट्रेनिंग सेशन के दौरान लगी चोट

Champions Trophy 2025: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

BeFunky-collage - 2025-03-08T155243.481

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होना है। इस मैच में टीम इंडिया की निगाह जीत हासिल करके तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की है। वहीं, इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी को चोट लग गई है। दोनों टीमों के ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर जाएगा।

विज्ञापन

ट्रेनिंग सेशन के दौरान इस खिलाड़ी को लगी चोट

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को शुक्रवार को ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोट लग गई। यह चोट 9 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल से ठीक पहले लगी। पाकिस्तान के जियो न्यूज के अनुसार, कोहली के टखने में चोट लग गई, जब उनके घुटने के पास गेंद लगी, जिसके कारण उन्हें अभ्यास रोकना पड़ा। भारतीय मेडिकल टीम ने तुरंत स्प्रे लगाकर और पट्टी बांधकर उनका इलाज किया।

विज्ञापन

टीम मैनेजमेंट ने दिया अपडेट

टीम मैनेजमेंट आश्वस्त किया कि कोहली की चोट गंभीर नहीं है और वह फाइनल में खेलने के लिए फिट होंगे। इसके बाद भी विराट कोहली मैदान पर रहे और दूसरों को अभ्यास करते हुए देखते थे। कोहली इस टूर्नामेंट में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं और रविवार को दुबई में होने वाले फाइनल मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन

बेहद शानदार रहा है प्रदर्शन

मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान विराट कोहली शानदार फॉर्म में है। चार पारियों में उन्होंने 72.33 के प्रभावशाली औसत और 83.14 के स्ट्राइक रेट के साथ 217 रन बनाए हैं। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शतक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतने वाली 84 रन की पारी खेली है। वह भारत के शीर्ष स्कोरर हैं और टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ