PBKS vs RCB: विराट कोहली ने आईपीएल में रचा इतिहास, डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर

PBKS vs RCB: विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ इतिहास रच दिया है। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में सबसे आगे निकल गए हैं।

IPL 2025 - 2025-04-20T183840.970

PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स बनाम आरसीबी के बीच 20 अप्रैल को मुकाबला खेला गया। इस मैच में विराट कोहली ने कमाल कर दिया। वह अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट ने ये कारनामा पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में किया। विराट ने इस मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम के लिए अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन

विराट कोहली ने रचा इतिहास

विराट कोहली ने आईपीएल 2025 में इतिहास रचा है। उन्होंने 252 पारियों में सबसे ज्यादा 50 + स्कोर बनाने का कारनामा अपने नाम किया है। कोहली आईपीएल में 67 बार 50+ स्कोर बना चुके हैं। उन्होंने डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया, जिन्होंने 66 बार 50+ स्कोर बनाया था। इस पारी की मदद से विराट कोहली आईपीएल 2025 में भी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले मेें 10वें नंबर पर आ गए हैं।

विज्ञापन

आईपीएल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

Rank Player 50+ Scores Innings Played Country
1 Virat Kohli 67* 252 🇮🇳 India
2 David Warner 66 184 🇦🇺 Australia
3 Shikhar Dhawan 53 221 🇮🇳 India
4 Rohit Sharma 45 258 🇮🇳 India
5 KL Rahul 43 129 🇮🇳 India
6 AB de Villiers 43 170  S. Africa
7 Suresh Raina 40 200 🇮🇳 India

आरसीबी ने जीता मुकाबला

आईपीएल 2025 के 37वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और आरसीबी आमने सामने थी। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 157 रन बनाए थे। पंजाब की ओर से सबसे ज्यादा रन प्रभसिमरन सिंह ने बनाए। उन्होंने 17 गेंदों में 33 रनों की शानदार पारी खेली। जिसके जवाब में आरसीबी ने 18.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 54 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें 7 चौके के अलावा 1 छक्का शामिल था। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 35 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी खेली। पडिक्कल ने 35 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 61 रन बनाए।

विज्ञापन

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज

रैंक खिलाड़ी मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
1 निकोलस पूरन 8 8 368 52.57 205.59 30 31
2 साई सुदर्शन 7 7 365 52.14 153.36 36 14
3 जोस बटलर 7 7 315 63.00 164.06 32 13
4 यशस्वी जायसवाल 8 8 307 38.38 139.55 25 17
5 मिचेल मार्श 7 7 299 42.71 167.98 30 17
6 ऐडन मार्करम 8 8 274 34.25 149.73 26 12
7 के.एल. राहुल 6 6 266 53.20 158.33 22 13
8 सूर्यकुमार यादव 7 7 265 44.17 151.43 27 12
9 श्रेयस अय्यर 7 7 257 51.40 194.70 16 20
10 विराट कोहली 7 7 249 49.80 141.48 20 10

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ