Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। इस बार यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में ‘हाइब्रिड मॉडल’ में खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने मैच दुबई में खेलेगी। वहीं, टीम इंडिया को अपना पहला मैच 20 फरवरी को खेलना है। इस मैच में सभी की निगाह विराट कोहली पर टिकी हुईं हैं। विराट कोहली भले ही टेस्ट क्रिकेट में कुछ खास ना कर पा रहे हो, लेकिन वनडे क्रिकेट में उनके पास धमाल मचने का पूरा मौका है। इस दौरान वो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
विराट कोहली बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। विराट कोहली को टीम में शामिल किया गया है। इस बार विराट के पास चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका है। चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं। उन्होंने 791 रन बनाए हैं। वहीं, विराट कोहली 529 रनों के साथ 11वें नंबर पर हैं। अगर इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली 263 रन बना देते हैं तो यह रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा।
इन पांच बल्लेबाजों ने चैंपियंस ट्रॉफी में बनाए सबसे ज्यादा रन
| क्रिस गेल |
791 रन |
| महेला जयवर्धने |
742 रन |
| शिखर धवन |
701 रन |
| कुमार संगकारा |
683 रन |
| सौरव गांगुली |
665 रन |
जानें कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन
विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी 2009, 2013 और 2017 में हिस्सा ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 13 मैचों की 12 पारियों में 529 रन बनाए हैं। उनका औसत 88.16 का है। वहीं उनका स्ट्राइक 92.32 का रहा है। विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी शतक नहीं बनाया है, हालांकि उन्होंने 5 फिफ्टी जरूर बनाई है। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 96 रन है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा।