Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में मिली हार के बाद बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी कर दिया है। इसकी वजह से टीम के लगभग सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए रणजी मैच खेल रहे हैं। इसमें जल्द ही दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम भी जुड़ने वाला है, जो 30 जनवरी को रेलवे के खिलाफ रणजी मैच खेलने वाले हैं। उन्होंने मैच की तैयारी के लिहाज से मुंबई में प्रैक्टिस शुरू कर दी है।
कोहली का प्रैक्टिस करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि विराट आधी पिच पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसके जरिए वो अपने बैकफुट प्ले को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान वह गेंदों को खेलने के लिए पीछे की ओर झुकते हुए नजर आए।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: राजकोट में Sanju Samson रचेंगे इतिहास, हेड कोच गौतम गंभीर को छोड़ सकते हैं पीछे
बाहर जाती गेंदों पर लगातार परेशान रहे हैं कोहली
बता दें कि कोहली को ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों को खेलने में लंबे समय से परेशानी हो रही है। उनकी यह कमजोरी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भी खूब दिखी, जिसका कंगारू गेंदबाजों ने जमकर फायदा उठाया। इस दौरान विराट ने ऑफ स्टंप की बाहर जाती हुई गेंदों को खेलकर लगातार अपना विकेट गंवाया।
यह भी पढ़ें: PAK vs WI: पाकिस्तान को हराकर वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, 35 साल बाद किया ये कारनामा
विराट ने संजय बांगर संग की प्रैक्टिस
विराट इससे पहले शनिवार और रविवार को मुंबई में भारत के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर के साथ प्रैक्टिस करते दिखे, जहां उनका ध्यान अपने बैकफुट गेम को निखारने पर था। विराट के लगभग 13 साल बाद रणजी खेलने की एक वजह यह भी है क्योंकि वो इसके जरिए ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंदों को छेड़ने की कमजोरी को दूर करना चाहते हैं।
विराट की इस वापसी को लेकर दिल्ली एंड जिला क्रिकेट संघ (DDCA) काफी उत्साहित है और वो इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। डीडीसीए ने मैच के आयोजन स्थल पर सुरक्षा बढ़ाई है और दर्शकों की डिमांड को देखते हुए दस हजार से ज्यादा सिटिंग कैपेसिटी भी बढ़ाई है।
यह भी पढ़ें: पूर्व चयनकर्ता ने बताए टॉप-5 भारतीय क्रिकेटर, नहीं दी कोहली, रोहित और धोनी को जगह
संबंधित खबरें
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
47 mins agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
3 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines