विराट कोहली के निशाने पर गांगुली-गेल का बड़ा रिकॉर्ड, एक झटके में छूट जाएंगे कई दिग्गज पीछे!

Virat Kohli: चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। वह चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन सकते हैं।

IND vs PAK (13)

Virat Kohli: पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेलकर भारत को 6 विकेट से जीत दिलाने में मदद की। उन्होंने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की और भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लगभग सेमीफाइनल के लिए जगह सुनिश्चत कर ली। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। हालांकि अब वह आगामी मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ सौरव गांगुली और क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

कोहली के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड है। वह चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन क्रिस गेल के नाम हैं, जिन्होंने 17 मैच में 791 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर महेला जयवर्धने हैं, जिनके नाम चैंपियंस ट्रॉफी में 742 रन हैं। इसके अलावा शिखर धवन तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 10 मैच में 701 रन बनाए हैं। विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ने से केवल 50 रन दूर हैं। वहीं विराट कोहली, सौरव गांगुली का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। विराट, सौरव को पीछे छोड़ने से केवल 15 रन दूर हैं।

विज्ञापन

अगर विराट कोहली का बल्ला चैंपियंस ट्रॉफी के आगामी मैच में भी बढ़ चढ़ कर बोलता है तो वह क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ सकते हैं। फिलहाल विराट कोहली, चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में सातवें नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 15 मैच की 14 पारियों में 93 की औसत के साथ 651 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक दर्ज हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी साल मैच पारियां शतक सर्वोच्च स्कोर औसत स्ट्राइक रेट 100s 50s 0s चौके छक्के
क्रिस गेल 2002-2013 17 17 3 133* 52.73 88.77 3 1 1 101 15
महेला जयवर्धने 2000-2013 22 21 0 84* 41.22 84.80 0 5 0 79 6
शिखर धवन 2013-2017 10 10 3 125 77.88 101.59 3 3 0 79 8
कुमार संगकारा 2000-2013 22 21 1 134* 37.94 71.36 1 4 2 68 0
सौरव गांगुली 1998-2004 13 11 3 141* 73.88 83.12 3 3 1 66 17
जैक कैलिस 1998-2009 17 17 1 113* 46.64 77.46 1 3 0 63 9
विराट कोहली 2009-2025 15 14 1 100* 93.00 90.16 1 5 1 61 8

सबसे तेज 14 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने रन मशीन

पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने 7 चौके की मदद से 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस मैच में विराट ने वनडे फॉर्मेट में 14 हजार रन भी पूरे किए और ऐसा करने वाले वह दुनिया के तीसरे और भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सबसे तेज 14 हजार वनडे रन पूरा करने का कार्तिमान भी अपने नाम कर लिया। कोहली पाकिस्तान के खिलाफ शानदार इंटेट में दिखे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ