Virat Kohli Naveen Ul Haq Gautam Gambhir Fight: आईपीएल के पिछले सीजन में विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच जमकर तकरार देखने को मिली थी। दोनों की इस लड़ाई में बाद में गौतम गंभीर भी शामिल हो गए थे। हालांकि बाद में सब कुछ ठीक हो गया और विराट ने पहले नवीन उल हक और फिर गौतम गंभीर को कोहली को गले लगाकर कड़वाहट भुला दी थी। अब कोहली ने एक ईवेंट में इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
तुम्हारा मसाला खत्म हो गया
विराट कोहली ने एक ईवेंट के दौरान कहा- ”लोग मेरे व्यवहार से बेहद निराश हो गए हैं। मैंने नवीन उल हक को गले लगा लिया। उस दिन गौती भाई (गौतम गंभीर) ने मुझे आकर गले लगा लिया। इसका मतलब तुम्हारा मसाला खत्म हो गया।” इसके बाद फैंस हंसने लग जाते हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं नवीन उल हक
आपको बता दें कि अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी नवीन उल हक लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। उन्होंने इस फाइट पर पिछले दिनों चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि इसमें पर्सनल जैसा कुछ भी नहीं था। मैदान पर जो हुआ, वो हुआ, अब ऐसा कुछ नहीं है।
गौतम गंभीर ने कई बार की तारीफ
वहीं गौतम गंभीर अब केकेआर के मेंटर हैं। हालांकि वे कई मौकों पर नवीन उल हक का पक्ष लेते नजर आए थे, लेकिन दूसरी ओर विराट कोहली की तारीफ करते नजर आते हैं। पिछले साल वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद गौतम गंभीर ने कोहली की तारीफ में कसीदे पढ़े थे। उन्होंने विराट कोहली को बेहतरीन फिनिशर बताया था। विराट कोहली की बात करें तो वे इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 77, केकेआर के खिलाफ नाबाद 83, एलएसजी के खिलाफ 22 और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 113 रन की पारी खेली थी। अब फैंस एक बार फिर उनके शतक का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विराट कोहली की जगह पर लगी मुहर! चीफ सिलेक्टर ने दिए संकेत
ये भी पढ़ें: IPL 2024: स्टेडियम में हो गई खास तैयारी, सिक्योरिटी तोड़ने वाले फैंस को चुभेंगी ‘कीलें’
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines