T20 World Cup 2024: विराट कोहली की जगह पर लगी मुहर! चीफ सिलेक्टर ने दिए संकेत

RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस सीजन शानदार लय में नजर आ रहे हैं। वह 17वें सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

T20 World Cup 2024 Ajit Agarkar Virat Kohli

Ajit Agarkar, Virat Kohli: IPL 2024 के 25वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु से हो रहा है। RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस सीजन शानदार लय में नजर आ रहे हैं। वह 17वें सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 5 मुकाबलों में 105.33 की शानदार औसत से 316 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। कोहली के प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि वह टी20 विश्व कप 2024 में जगह बना लेंगे।

इन कयासों के बीच अब चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने भी संकेत दिए हैं कि कोहली को विश्व कप स्क्वॉड में जगह मिल सकती है। 1 जून से टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत होगी। टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। इसके अलावा 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा। देखें पूरी रिपोर्ट-

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ