---विज्ञापन---

IPL 2024: स्टेडियम में हो गई खास तैयारी, सिक्योरिटी तोड़ने वाले फैंस को चुभेंगी ‘कीलें’

Wankhede Stadium Security IPL 2024: वानखेड़े स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पिछले दिनों सिक्योरिटी ब्रीच के कई मामले सामने आए थे। इसके बाद स्टेडियम की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि क्या खास तैयारी की गई है...

Wankhede Stadium IPL 2024
---विज्ञापन---

Wankhede Stadium Security IPL 2024: आईपीएल के मैचों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पिछले दिनों कई सवाल उठे थे। पिछले हफ्ते मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक फैन सिक्योरिटी तोड़ते हुए प्लेयर्स के बीच जा पहुंचा। उसने पूर्व एमआई कप्तान रोहित शर्मा को गले लगा लिया। उसके बाद ईशान किशन को भी हग करने लगा। वहीं जयपुर में विराट कोहली के साथ भी फैन ने ऐसा ही किया था, लेकिन अब इन फैंस को रोकने के लिए स्टेडियम में खास तैयारी की गई है।

दरअसल, वानखेड़े स्टेडियम में प्लेयर्स की सुरक्षा को और मजबूत कर दिया गया है। इसके तहत मैदान में लगाई गईं लोहे की ग्रिल्स के ऊपर कीलों के तार लगा दिए गए हैं। इस तार को फांदना किसी भी दर्शक के लिए काफी मुश्किल काम होगा। इसके साथ ही पहले की तुलना में सुरक्षाकर्मियों को भी बढ़ा दिया गया है। इस स्टेडियम में कई बड़े नाम दिखाई देंगे। ऐसे में अब स्टार क्रिकेटर्स को अपनी सुरक्षा की टेंशन थोड़ी कम होगी।

---विज्ञापन---

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें

First published on: Apr 11, 2024 06:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola