हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने ODI में चेज करते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले नंबर-1 बल्लेबाज

Virat Kohli: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में 74 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इस पारी के दौरान कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया.

विज्ञापन
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में जड़ा शानदार अर्धशतक (PIC credit - PTI)

Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में एक बार फिर अपने बल्ले से धमाल मचाया. ऑकलैंड में खेले गए इस मुकाबले में कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा और 51 गेंदों पर 74 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 13 चौके और एक छक्का जड़ा. इस पारी के साथ कोहली ने न सिर्फ भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई, बल्कि महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. कोहली ODI क्रिकेट में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन को पछाड़कर दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं.

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने 51 गेंदों पर 74 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इस पारी के दौरान कोहली ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया. कोहली अब वनडे इंटरनेशनल में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 54 रन बनाते ही सचिन को पछाड़कर यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वनडे में रन चेज करते हुए सचिन ने 236 मैचों की 232 पारियों में 8720 रन बनाए थे, जबकि कोहली अब तक 177 मैचों की 170 पारियों में 8741 रन बना चुके हैं. इस लिस्ट में रोहित शर्मा 6801 रनों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं.

वनडे में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारीरनअर्धशतकशतकशून्य
विराट कोहली1771708,74146304
सचिन तेंदुलकर2362328,720521715
रोहित शर्मा1681646,801401911
सनथ जयसूर्या2142105,742301020
जैक्स कैलिस1691585,5754557
क्रिस गेल1531525,559341211
ब्रायन लारा1621575,4252898
कुमार संगकारा1751615,4003375
सौरव गांगुली1531485,2313774
महेला जयवर्धने1971765,15028612

ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, VIDEO वायरल

विज्ञापन

कोहली ने विदेश में जड़ा दूसरा सबसे तेज वनडे अर्धशतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. यह उनके इंटरनेशनल करियर का 80वां अर्धशतक रहा. वहीं, यह भारत के बाहर वनडे इंटरनेशनल में उनका दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है. इस मामले में उनका सबसे तेज पचासा साल 2016 में आया था, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा में महज 34 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. इसके बाद अब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की.

  • 34 गेंद: vs ऑस्ट्रेलिया, कैनबेरा 2016
  • 35 गेंद: vs न्यूजीलैंड, ऑकलैंड 2026
  • 36 गेंद: vs साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन 2018
  • 38 गेंद: vs श्रीलंका, कोलंबो RPS 2017

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: विराट कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे मुकाबला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola