VIDEO: IND vs SA वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली पहुंचे मुंबई, वायरल हुआ धांसू लुक

Virat Kohli: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारत पहुंच चुके हैं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. किंग कोहली इस दौरान शानदार लुक में दिखे.

cricket News - 2025-11-25T163147.608

Virat Kohli: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए विराट कोहली को भी भारतीय दल में चुना गया है. सीरीज की शुरुआत से 5 दिन पहले विराट कोहली लंदन से मुंबई पहुंच चुके हैं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विराट कोहली का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ. वह बेहतरीन लुक में भी नजर आए.

विज्ञापन

विराट कोहली पहुंचे मुंबई

विराट कोहली लंदन में अपने परिवार के साथ रहते हैं. वह टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. किंग कोहली अब केवल वनडे में ही भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं. ऐसे में वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए 25 नवंबर को मुंबई पहुंचे. इस दौरान किंग कोहली काला चश्मा और ब्लैक पैंट पहने हुए नजर आए थे. उन्होंने ग्रे रंग की कैप भी पहनी हुई थी. किंग कोहली इस दौरान शानदार लुक में नजर आए.

विज्ञापन

कोहली एयरपोर्ट से निकले के बाद सीधा अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए. हालांकि फिर फैंस ने उन्हें फोटो लेने के लिए कहा और कोहली भी राजी हो गए. उन्होंने अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था अर्धशतक

किंग कोहली ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारत के लिए वनडे सीरीज खेली थी. आखिरी मुकाबले में उन्होंने नाबाद अर्धशतक भी बनाया था. हालांकि शुरुआती दो मैच में वह डक पर आउट हुए थे. उन्होंने आखिरी वनडे मैच में नाबाद 74 रनों की पारी खेलकर कमबैक किया था.

विज्ञापन

विराट कोहली vs साउथ अफ्रीका (वनडे)

आंकड़ाविवरण
खेले गए मैच31
बल्लेबाज़ी पारियां29
कुल रन1504
बल्लेबाजी औसत65.39
स्ट्राइक रेट85.74
शतक1
अर्धशतक8

ये भी पढ़ें- ‘रोते-रोते तबीयत…’, स्मृति मंधाना से शादी टलने के बाद पलाश मुच्छल क्यों हुए अस्पताल में भर्ती? मां ने बताई वजह

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ