India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान विराट कोहली और टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर का याराना देखने को मिला। अब से कुछ समय पहले तक विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब चलते थे। लेकिन अब कहानी पूरी तरह से बदल गई है।
आईपीएल 2024 के दौरान से विराट और गंभीर को कई बार गले मिलते हुए, बातचीत करते हुए देखा गया है। हालांकि गंभीर भी कह चुके थे कि उनकी लड़ाई सिर्फ मैदान तक ही सीमित थी, मैदान के बाहर वो दोनों अच्छे से बातचीत करते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर छाया विराट-गंभीर का वीडियो
भारत और श्रीलंका के बीच 2 जुलाई को कोलंबो में पहला वनडे मैच खेला गया। इस मैच के दौरान जब भारत की बल्लेबाजी चल रही थी। तब कैमरा ड्रेसिंग रूम में बैठे कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली की तरफ मु़ड़ा। ये वाकया तब का है जब शिवम दुबे ने बल्लेबाजी कर रहे थे।
शिवम अच्छे शॉट खेल रहे थे जिसको देखकर कोहली तालियां बजाते हुए गंभीर को पकड़ते हैं। जिसमें दोनों के याराने की एक झलक देखने को मिली। फैंस को इन दोनों का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।