हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बृजभूषण सिंह के बरी होने पर भड़कीं विनेश फोगाट, कहा- हाई कोर्ट में देंगे चुनौती, लड़ाई जारी रखेंगे

Vinesh Phogat: बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी कर दिया गया है. कोर्ट के इस फैसले पर विनेश फोगाट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि पहलावन अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और हाई कोर्ट में अपील करेंगे.

विज्ञापन
Brij Bhushan Singh and Vinesh Phogat (PIC Credit -AI)

Vinesh Phogat reaction on Brij Bhushan Singh acquittal: भारतीय महिला पहलवानों और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बीच का मामला फिर से चर्चा में आ गया है. दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार (3 अगस्त) को बृजभूषण शरण सिंह को 6 महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी कर दिया. अदालत के इस फैसले पर पहलवानों के आंदोलन का अहम हिस्स रहीं ओलंपियन विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन सामने आया है. फोगाट ने साफ कर दिया है कि महिला पहलवान इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देंगी और अपनी लड़ाई जारी रखेंगी.

बृजभूषण सिंह के बरी होने पर फुटा विनेश फोगाट का गुस्सा

बृजभूषण सिंह के बरी होते ही विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए कोर्ट के फैसले पर निराशा जताई. उन्होंने लिखा, “हमें सड़क पर उतरने और सत्ताधारी पार्टी के एक बाहुबली नेता के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी थी. सत्ता और अपने बाहुबल के दम पर बृजभूषण सिंह ने कई लड़कियों को डराकर उनके नाम वापस करवाए हैं. पर कई महिला पहलवान खड़ी रहीं और कोर्ट में बृजभूषण के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ती रहीं.”
‘पहलवान अपनी लड़ाई जारी रखेंगे’

विनेश ने आगे कहा, “हमें इस बात का बहुत दुख है कि अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों में दोषी नहीं माना. शुरुआत से ही पूरा तंत्र, सरकार और सिस्टम उन्हें बचाने में लगा हुआ है. महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील करने का निर्देश दे दिया है और यह जल्द से जल्द की जाएगी. हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और पहलवान अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बुमराह की चोट नहीं, आकिब नबी को अपने इन 5 अद्भुत रिकॉर्ड्स के कारण मिली टीम इंडिया में एंट्री!

बरी होने के बाद बृजभूषण सिंह ने क्या कहा?

महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप से बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें शुरू से ही अपने निर्दोष होने का भरोसा था. उन्होंने कहा, “मैंने पहले ही दिन कहा था कि अगर आरोप सही साबित हुए तो मैं खुद फांसी पर लटक जाऊंगा. आज मैं बरी हो गया हूं. यह मेरे और मेरे समर्थकों के लिए खुशी की बात है.” उन्होंने कहा कि यह एक साजिश और शड्यंत्र था.

ये भी पढ़ें- IND vs SL: बुमराह OUT, गुरनूर IN… श्रीलंका के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! स्टार खिलाड़ी बैठेगा बाहर?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola