बुमराह की चोट नहीं, आकिब नबी को अपने इन 5 अद्भुत रिकॉर्ड्स के कारण मिली टीम इंडिया में एंट्री!

Aqib Nabi: श्रीलंका दौरे के लिए जसप्रीत बुमराह की जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, नबी को किस्मत की वजह से नहीं, बल्कि उनकी मेहनत और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन ने उन्हें टीम इंडिया में जगह दिलाई है.

Auqib Nabi (PIC Credit -AI)
1 / 8
Auqib Nabi (PIC Credit -AI)

Auqib Nabi Records: श्रीलंका दौरे के लिए घोषित भारतीय टेस्ट टीम में एक बड़ा बदलाव किया गया है. टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. बुमराह की जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है. (PIC Credit -AI)  

विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम2 / 8

बीसीसीआई ने सोमवार (3 अगस्त) को जानकारी दी कि श्रीलंका दौरे के लिए अनफिट जसप्रीत बुमराह की जगह 29 वर्षीय आकिब नबी को भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया है. हालांकि, नबी को यह मौका किसी किस्मत के भरोसे नहीं मिला. घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार रिकॉर्ड बताते हैं कि उन्होंने लगातार प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं का भरोसा जीता है.  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

1. रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा विकेट

1. रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा विकेट3 / 8

आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में अपनी घातक गेंदबाजी से 10 मैचों सबसे ज्यादा 60 विकेट हासिल किए. यह रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में किसी भी गेंदबाज का 7वां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, जबकि तेज गेंदबाजों में यह तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. उनसे आगे सिर्फ जयदेव उनादकट (67 विकेट, 2019-20) और डोड्डा गणेश (62 विकेट, 1998-99) हैं. उनकी इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचते हुए पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया.  (PIC Credit -AI)

2. दो रणजी सीजन में 100 से ज्यादा विकेट

2. दो रणजी सीजन में 100 से ज्यादा विकेट4 / 8

पिछले दो रणजी सीजन में आकिब नबी ने 104 विकेट झटके हैं. लगातार दो सीजन में उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ 4 गेंदबाजों ने लिए हैं. इनमें इकलौते तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट हैं, जिन्होंने 2018-19 और 2019-20 में 106 विकेट हासिल किए थे. इसी दौरान नबी ने 18 मैचों में 13 बार पांच विकेट हॉल लिए. इस मामले में उनसे आगे सिर्फ आशुतोष अमन हैं, जिन्होंने लगातार दो सीजन में 14 बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया था.  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

3. एक सीजन में 8 बार पांच विकेट

3. एक सीजन में 8 बार पांच विकेट5 / 8

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में नबी ने 8 बार पांच विकेट हॉल लेकर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. भारत में खेले गए किसी भी फर्स्ट क्लास सीजन में किसी तेज गेंदबाज द्वारा यह संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल हैं. इससे पहले मौरिस टेट (1926-27) और रॉन ऑक्सेनहैम (1935-36) भी भारत में एक सीजन में आठ बार पांच विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं.  (PIC Credit -AI)

4. नंबर-8 पर उतरकर जड़ा यादगार शतक

4. नंबर-8 पर उतरकर जड़ा यादगार शतक6 / 8

आकिब नबी गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी मैच जिताने की क्षमता रखते हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने नाबाद 114 रनों की शानदार पारी खेली, जो उनके करियर का पहला शतक था. यह शतक उन्होंने नंबर-8 पर बल्लेबाजी करते हुए लगाया. लिस्ट-ए क्रिकेट में नंबर-8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए यह छठा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. उनसे पहले सिर्फ दिवेश पठानिया (100)* और अक्षय कर्णेवार (104)* ही भारत के लिए इस पोजीशन पर शतक लगा पाए थे.  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

5. एक घरेलू सीजन में 95 विकेट

5. एक घरेलू सीजन में 95 विकेट7 / 8

2025-26 सीजन में रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी समेत सभी सीनियर घरेलू टूर्नामेंट में आकिब नबी ने 95 विकेट अपने नाम किए. यह किसी एक घरेलू सीजन में भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा लिया गया दूसरा सबसे बड़ा विकेट आंकड़ा है. इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ जयदेव उनादकट हैं, जिन्होंने 2019-20 सीजन में 105 विकेट लिए थे.  (PIC Credit -AI)

अब टेस्ट डेब्यू का इंतजार

अब टेस्ट डेब्यू का इंतजार8 / 8

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम अब आकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में जगह के रूप में मिला है. अगर उन्हें श्रीलंका के खिलाफ एक भी टेस्ट खेलने का मौका मिलता है, तो वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे.  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन