IND vs SL: बुमराह OUT, गुरनूर IN... श्रीलंका के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! स्टार खिलाड़ी बैठेगा बाहर?

Team India Possible Playing 11: श्रीलंका और भारत के बीच गॉल में 15 अगस्त से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. जसप्रीत बुमराह स्क्वाड से बाहर हो गए हैं और इसका असर टीम कॉम्बिनेशन पर भी पड़ेगा. आइए आकिब नबी के स्क्वाड में जुड़ने के बाद टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

Team India Possible Playing 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11 (Image: ANI)

Team India Possible Playing 11: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त को पहला टेस्ट खेला जाएगा. टीम इंडिया 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करने वाली है. इससे पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण स्क्वाड से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह आकिब नबी को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. बुमराह फिट होते, तो प्लेइंग 11 में उनकी जगह फिक्स रहती. हालांकि, बुमराह के बाहर होने के बाद अब टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग 11 के कॉम्बिनेशन पर दोबारा विचार करना होगा.

विज्ञापन

कैसा होगा भारत का बल्लेबाजी क्रम?

टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे, वहीं नंबर 3 पर साई सुदर्शन और नंबर 4 पर शुभमन गिल खेलेंगे. नंबर 5 पर ऋषभ पंत और नंबर 6 पर ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी कर सकते हैं. श्रीलंका में अमूमन स्पिन गेंदबाजों को सपोर्ट मिलता है, इसी वजह से कई क्रिकेट एक्सपर्ट 3-4 स्पिनर्स के साथ उतरने की सलाह दे रहे थे.

विज्ञापन

बुमराह की गैरमौजूदगी में बदलेगा समीकरण?

जसप्रीत बुमराह को बाएं घुटने में दर्द महसूस हुआ, जिस वजह से वह श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं. अगर जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा होते, तो वह एक तेज गेंदबाजी विकल्प रहते और टीम कुलदीप यादव, सारांश जैन, रवींद्र जडेजा और मानव सुथार जैसे चार स्पिनरों के साथ उतर सकती थी. जडेजा, सारांश और सुथार बल्लेबाजी का विकल्प भी प्रदान करते हैं.

विज्ञापन

बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज का खेलना पक्का है. हालांकि, तेज गेंदबाजी का पूरा भार अकेले उनके कंधों पर डालना ठीक नहीं होगा. इसी वजह से सिराज के अलावा वनडे में प्रभावित करने वाले गुरनूर बरार खेल सकते हैं. इस स्थिति में टीम को चार के बजाय सिर्फ तीन स्पिनर्स के साथ जाना पड़ेगा. सारांश जैन या कुलदीप यादव में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है.

श्रीलंका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (c), ऋषभ पंत (wk), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव/सारांश जैन, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ