Saina Nehwal Statement On Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट फाइनल में पहुंचकर गोल्ड मेडल की दावेदार मानी जा रही थी। लेकिन फाइनल मुकाबले से पहले उनका वजन 100 ग्राम बढ़ जाने के चलते विनेश को फाइनल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद करोड़ों भारतीय फैंस के साथ विनेश फोगाट का भी गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया था। विनेश के डिसक्वालीफाई होने के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस का गुस्सा देखने को मिला था। कई फैंस का मानना है कि ओलंपिक में विनेश के साथ साजिश हुई है।
पूर्व ओलंपिक मेडलिस्ट ने विनेश पर उठाए सवाल
विनेश फोगाट के फाइनल अयोग्य घोषित होने और उनको कोई नेडल न मिलने के बाद से जहां एक तरफ करोड़ों भारतीय फैंस अभी तक मायूस दिख रहे हैं तो वहीं भारत की पूर्व मेडलिस्ट ने विनेश पर सवाल खड़ा किया है। साइना नेहवाल का कहना है कि विनेश को अपनी गलती मान लेनी चाहिए। ऐसा तो नहीं कि विनेश अपना पहला ओलंपिक खेल रही हों, ये उनका तीसरा ओलंपिक है और उनको नियमों का पता होना चाहिए। यहां इतने बड़े मंच पर आकर कैसे गलती हुई मैं नहीं जानती, लेकिन आज तक मैंने ऐसे किसी रेसलर को वजन बढ़ने के लिए डिसक्वालीफाई होते हुए नहीं देखा है। मेरा मानना है कि इस पूरी घटना के लिए कहीं न कहीं विनेश ही जिम्मेदार है।
ये भी पढ़ें:- Paris Olympics 2024: महज 1 मेडल जीतने वाला पाकिस्तान, 5 पदक जीतने वाले भारत से कैसे है आगे
रेसलिंग से ले चुकी संन्यास
पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने रेसलिंग से संन्यास लेकर फैंस को एक और बड़ा झटका दिया। विनेश के ओलंपिक से डिसक्वालीफाई होने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। विनेश ने पहली बार ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाई थी। पेरिस ओलंपिक में विनेश की शुरुआत भी काफी शानदार रहा था। एक ही दिन में विनेश ने तीन पहलवानों को हराकर भारतीय फैंस के मन में गोल्ड मेडल की उम्मीद जगाई थी।
क्या बोली बहन बबीता फोगाट?
विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने के बाद उनकी बहन बबीता फोगाट ने कहा कि उसके साथ ओलंपिक में कोई साजिश नहीं हुई है। मेरे साथ भी ऐसा हो चुका है, मेरा भी 200 ग्राम वजन बढ़ने के चलते साल 2012 में विश्व चैंपियनशिप नहीं खेल पाई थी।
ये भी पढ़ें:- फाइनल में क्यों बार-बार फाउल कर रहे थे Neeraj Chopra? खुद बताई वजह
संबंधित खबरें
भारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
7 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
34 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
54 mins ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
58 mins ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
1 hr agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines