Paris Olympics 2024: महज 1 मेडल जीतने वाला पाकिस्तान, 5 पदक जीतने वाले भारत से कैसे है आगे

Paris Olympics 2024 Medals Tally: पेरिस ओलंपिक 2024 भारत के नाम अभी तक 5 मेडल है। जबकि पड़ोसी देश पाकिस्तान के पास महज एक मेडल। बावजूद इसके अंक तालिका में पाकिस्तान भारत से आगे है। जानिए ऐसा क्यों है?

Paris Olympics 2024 Medals Tally

Paris Olympics 2024 Medals Tally

Paris Olympics 2024 Medals Tally: टोक्यो ओलंपिक के मुकाबले पेरिस ओलंपिक में इस बार भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। अभी तक पेरिस ओलंपिक में भारत को एक भी गोल्ड मेडल नहीं मिला है। जबकि टोक्यो ओलंपिक में भारत के पास एक गोल्ड मेडल था। 13वें दिन भारत को जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा से गोल्ड मेडल की उम्मीदें थी, लेकिन इस बार नीरज को भी सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है। जबकि जेवलिन थ्रो में इस बार पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीता है।

विज्ञापन

मेडल टेली की बात करे तो भारत के पास 5 मेडल और पाकिस्तान के पास महज एक मेडल है। बावजूद इसके पाकिस्तान भारत से आगे है। जिसके बाद फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर एक मेडल जीतकर पाकिस्तान कैसे भारत से आगे हो सकता है। फिलहाल पदक तालिका में पाकिस्तान 53वें और भारत 63वें नंबर पर मौजूद है।

विज्ञापन

भारत से कैसे आगे पाकिस्तान

ओलंपिक में किसी देश की रैंकिंग उसके द्वारा जीते गए टोटल मेडल के हिसाब से तय नहीं की जाती है, बल्कि उसके द्वारा जीते गए गोल्ड मेडल की संख्या के हिसाब से सभी देशों को पदक तालिका में स्थान मिलता है। इसके अलावा अगर दो देशों के पास बराबर संख्या में गोल्ड होते हैं तो फिर अंक तालिका में उसको सिल्वर मेडल की संख्या से हिसाब से स्थान मिलता है। वहीं अगर गोल्ड और सिल्वर की संख्या बी बराबर होती है तो फिर ब्रॉन्ज मेडल की संख्या के आधार पर अंक तालिका में स्थान मिलता है।

विज्ञापन

भारत के कुल 5 पदक

पेरिस ओलंपिक 2024 में अभी तक भारत ने 5 पदक जीते हैं। जिसमें 4 ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल है। भारत को एकमात्र सिल्वर मेडल नीरज चोपड़ा ने दिलाया है। इसके अलावा 13वें दिन भारतीय हॉकी टीम ने भी कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा मनु भाकर ने इस बार शूटिंग में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक के 14वें दिन भारत को एक और कांस्य पदक की उम्मीद होगी। आज कुश्ती में भारत के अमन सहरावत का कांस्य पदक मुकाबला होने वाला है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या भारत इस बार टोक्यो ओलंपिक का अपना टोटल 7 मेडल का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ