Vinesh Phogat in Olympic Final: इधर जीत के साथ ही व‍िनेश के चेहरे पर आई मुस्‍कान तो कोच नहीं रोक पाए आंसू, देखें वीड‍ियो 

Vinesh Phogat in Paris Olympics Final: पेर‍िस में व‍िनेश फोगाट ने इत‍िहास रच द‍िया है। उन्‍होंने 50 क‍िलोग्राम भारवर्ग के फ्रीस्‍टाइल इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। जैसे ही उन्‍होंने जीत दर्ज की उनके कोच अपने आंसू नहीं रोक पाए।

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat

Paris Olympics: व‍िनेश फोगाट ने इत‍िहास रच द‍िया है। ओलंप‍िक के इत‍िहास में वह पहली मह‍िला पहलवान बन गई हैं, ज‍िन्‍होंने फाइनल में जगह बनाई है। एक द‍िन में तीसरी बाउट के ल‍िए उतरी व‍िनेश फोगाट को देख कर ब‍िल्‍कुल भी नहीं लग रहा था क‍ि उन पर थकान हावी है। बेहद ही आराम से व‍िनेश फोगाट ने 5-0 से क्‍यूबा की पहलवान Yusneylys Guzmán Lopez को 5-0 से हरा द‍िया। जैसे ही व‍िनेश के मैच का टाइम खत्‍म हुआ, उनके चेहरे पर मुस्‍कान ख‍िल उठी। वहीं दूसरी ओर उनके कोच अपने आंसू नहीं रोक पाए।

विज्ञापन

हंगरी के वोलर अकोस साल 2018 से व‍िनेश के साथ हैं। कड़ी ट्रेन‍िंग के ल‍िए व‍िनेश हंगरी के श‍िव‍िर में गई थीं, जहां उन्‍होंने ट्रेन‍िंग ली और अपनी कम‍ियों को दूर करने की कोश‍िश की। व‍िनेश के सामने द‍िक्‍कत यह थी क‍ि कम वजन की श्रेणी होने की वजह से उन्‍हें फास्‍ट अटैक का सामना करना पड़ता था। यह कमी उन्‍हें अक्‍सर बड़े मौकों पर भारी पड़त रही थी। लेक‍िन अकोस की न‍िगरानी में उन्‍होंने अपनी इस कमी को दूर करने की कोश‍िश की और अपनी तकनीक में बदलाव क‍िया।

विज्ञापन

कोच के साथ जीता मैड्रि‍ड में गोल्‍ड

व‍िनेश ने जब अपनी तकनीक में बदलाव क‍िया तो उसके बाद उन्‍हें सफलता म‍िलने लगी। मैड्रिड में स्‍पेन‍िश ग्रां प्रिक्‍स में उन्‍होंने गोल्‍ड मेडल जीता। एश‍ियन गेम्‍स में अकोस उनके साथ नहीं थे, लेक‍िन उन्‍होंने गोल्‍ड जीता।

विज्ञापन

एक द‍िन में 3 मैच जीते

व‍िनेश फोगाट के ल‍िए आज का द‍िन काफी ब‍िजी रहा। उन्‍हें प्री क्‍वार्टर फाइनल में पहला ही मुकाबला दुन‍िया की नंबर एक पहलवान यूई सासाकी को हरा द‍िया। यूई सासाकी चार की बार की वर्ल्‍ड चैंप‍ियन रह चुकी हैं और ओलंप‍िक में भी गोल्‍ड मेडल जीत चुकी थीं। मगर व‍िनेश ने पेर‍िस ओलंप‍िक का सबसे बड़ा उलटफेर कर द‍िया। इसके बाद क्‍वार्टर फाइनल में उन्‍होंने यूक्रेन की ओक्‍साना ल‍िवाच को हरा द‍िया। अब सेमीफाइनल में उन्‍होंने क्‍यूबा की पहलवान को हराकर इत‍िहास रच द‍िया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ