---विज्ञापन---

खेल angle-right

अस्पताल से आई विनेश फोगाट की पहली तस्वीर, रात में इतना बढ़ गया था वजन

Vinesh Phogat Health: विनेश फोगाट की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उनसे IOA अध्यक्ष पीटी उषा ने मुलाकात की है। पीटी उषा और विनेश की एक तस्वीर भी आई है। जिसमें विनेश मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।

---विज्ञापन---

Vinesh Phogat Health: विनेश फोगाट…वो योद्धा, जो सड़क से लेकर सिस्टम तक लड़ी और पेरिस ओलंपिक्स के फाइनल तक पहुंची। पूरा देश जिस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। उस दिन दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई। स्टार रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक्स में 53 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले से अयोग्य करार दे दिया गया। इस खबर ने न सिर्फ करोड़ों दिल तोड़ दिए, बल्कि खुद विनेश को बड़ा झटका दिया। उनकी तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसने लोगों की टेंशन और बढ़ा दी। अब फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विनेश फोगाट की अस्पताल से एक तस्वीर आई है। जिसमें वह भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा से मिलती दिख रही हैं। विनेश के चेहरे पर मुस्कान है।

---विज्ञापन---

करीब 2 किलो बढ़ गया था वजन

दूसरी ओर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनका वजन सेमीफाइनल मुकाबले के बाद करीब 2 किलो बढ़ गया था। इसे कम करने की हर संभव कोशिश की गई। उनके बाल काटे गए। कपड़े भी छोटे किए गए, लेकिन इसके बावजूद 50 से 100 ग्राम ज्यादा रहा। विनेश की देखभाल पेरिस ओलंपिक्स में भारत के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेशॉ पारदीवाला कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या अब भी फाइनल मैच खेल सकती हैं विनेश फोगाट? अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की ओर से आ गया जवाब

निराश हैं विनेश

पीटी उषा और डॉ. दिनेशॉ पारदीवाला विनेश फोगाट से मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब हुए। पीटी उषा ने कहा- मैं खुद उनके अयोग्य होने से निराश हूं। मैंने उनसे मुलाकात की है। वह फिजिकली और मेडिकली ओके हैं, लेकिन मेंटली वे थोड़ी निराश हैं। IOA अध्यक्ष ने आगे कहा- विनेश के साथ पूरा सपोर्ट स्टाफ था। जो उनके वजन को करीब 2.5 किलो तक कम करने की कोशिश कर रहा था। जिससे उनका वजन 50 किलो से कम रहे। वे अपनी पूरी कोशिश कर रहे थे। यहां तक कि रातभर वे सोए भी नहीं। उन्होंने विनेश के लिए हर संभव कोशिश की है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट के मामले पर आया पीटी उषा का बयान, वजन कम करने से लेकर डिस्क्वालिफिकेशन तक, दिए सभी सवालों के जवाब

---विज्ञापन---

डॉक्टर ने क्या कहा? 

दूसरी ओर डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने कहा- वजन घटाने में भोजन और पानी पर तय मानकों के कुछ प्रतिबंध शामिल हैं। एक्सरसाइज, सॉना और स्टीम के जरिए से ज्यादा से ज्यादा पसीना बहाना भी इसमें शामिल होता है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य सुबह वजन करने से पहले मानकों के अनुरूप वजन को हासिल करना है। हालांकि, इस वजन घटाने की प्रक्रिया में कमजोरी आ सकती है। साथ ही ऊर्जा में भी कमी आ सकती है। जिससे एथलीट की भागीदारी पर असर पड़ सकता है। इसलिए हमें कुछ पानी और हाई एनर्जी वाले फूड की जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर भड़के सुनील गावस्कर, सरकार से लगाई गुहार

First published on: Aug 07, 2024 06:38 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola