जोश में होश खो बैठे बजरंग पून‍िया, कर दिया 'तिरंगे का अपमान', लोगों का फूट पड़ा गुस्सा

Paris Olympics 2024 में अयोग्यता विवाद के चलते सुर्खियों में रहीं विनेश फोगाट के समर्थन और उनके स्वागत के लिए उनके साथी पहलवान बजरंग पूनिया दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। विनेश फोगाट के स्वागत के जोश में  बजरंग पूनिया अपना होश तक खो बैठे और ‘तिरंगे का अपमान’ करते नजर आए। 

Bajrang Punia

Bajrang Punia

Paris Olympics 2024 में फाइनल मैच से पहले अयोग्य घोषित की जाने वाली भारतीय पहलवान विनेश फोगाट आज भारत लौटीं। उनके स्वागत के लिए हजारों की भीड़ दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची थी। विनेश फोगाट अपने भव्य स्वागत को देखकर भावुक हो गईं थीं। विनेश फोगाट के स्वागत के लिए हजारों खेल प्रशसंक तो पहुंचे ही थी, साथ ही उनके साथी पहलवान भी उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसमें बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी शामिल थे। इस दौरान बजरंग पूनिया से एक ऐसी गलती हो गई जिसके चलते उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

तिरंगे का अपमान करने का आरोप 

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया पर तिरंगा के अपमान का आरोप लग रहा है। दरअसल दिल्ली एयरपोर्ट पर बजरंग पूनिया विनेश फोगाट का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे। विनेश फोगाट इस दौरान खुली गाड़ी पर सवार होकर फैंस का आभार जता रहीं थी। इसी बीच बजरंग तिरंगे के पोस्टर पर खड़े हो गए। वह जूता पहनकर कार के बोनट पर खड़े थे। वहां से बजरंग भीड़ और मीडिया को संभाल रहे थे और गाड़ी के बोनट पर ही तिरंगे का पोस्टर चिपका हुआ था। इस पर बजरंग अपना पैर रखे हुए थे।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना 

बजरंग पूनिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को देखकर लोग बजरंग पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग बजरंग का बचाव भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बजरंग से ये गलती अनजाने में हुई है। यहां देखें सोशल मीडिया पर बजरंग पूनिया को लेकर किस तरह के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ