Vinesh Phogat on Paris Olympics Disqualification: भारत की स्टार एथलीट विनेश फोगाट को फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य करार दे दिया गया। इससे उनका और करोड़ों हिंदुस्तानियों का सपना टूट गया। फोगाट का वजन 100 ग्राम ज्यादा आया। इससे वह तय मानक पूरे नहीं कर पाईं। अब वह बिना मेडल लिए पेरिस से लौटेंगी। इस मामले के बाद विनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें डिहाइड्रेशन की वजह से हॉस्पिटलाइज करना पड़ा। विनेश फोगाट के मामले पर तूफान मचा हुआ है। विपक्ष ने भी इस मामले पर सरकार को घेरने की कोशिश की है। कोई इसे साजिश बता रहा है तो किसी ने इसे लापरवाही बताया है। अब खुद विनेश फोगाट ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है।
यह खेल का हिस्सा
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) अध्यक्ष पीटी उषा और डॉ. दिनशॉ पारदीवाला के बाद विनेश से उनके कोच हॉस्पिटल मिलने पहुंचे। महिला राष्ट्रीय कोच वीरेंद्र दहिया और मंजीत रानी ने विनेश से हुई बातचीत का खुलासा किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए वीरेंद्र दहिया ने कहा- विनेश को डिस्क्वालिफाई करने के बाद हड़कंप मच गया। इससे लड़कियां उदास महसूस कर रही थीं। हमने विनेश से मुलाकात की। हमने उसे सांत्वना देने की भी कोशिश की। वह एक बहादुर लड़की है। विनेश ने हमसे कहा- ”यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम पदक जीतने से चूक गए, लेकिन यह खेल का हिस्सा है।”
दूसरी एथलीट्स प्रभावित
कोच ने कहा कि विनेश को अयोग्य ठहराए जाने के बाद दल की दूसरी एथलीट्स भी प्रभावित हुई हैं। कोच के अनुसार, अंतिम पंघाल भी अपना खेल सही से नहीं खेल पाईं। वह अपनी लय में नहीं दिखीं। बता दें कि पीटी उषा ने विनेश फोगाट से मुलाकात की। इसकी एक तस्वीर भी सामने आई। पीटी उषा ने मुलाकात के बाद कहा था कि वह फिजिकली फिट हैं, लेकिन पेरिस ओलंपिक्स से अयोग्य करार दिए जाने पर निराश हैं। उन्होंने कहा- विनेश के वजन को करीब 2.5 किलो तक कम करने की कोशिश की जा रही थी।
ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट के मामले पर आया पीटी उषा का बयान, वजन कम करने से लेकर डिस्क्वालिफिकेशन तक, दिए सभी सवालों के जवाब
डॉक्टर ने कहा- हर कोशिश की गई
पीटी उषा ने कहा कि विनेश के मामले को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के सामने रखा है। हालांकि UWW का कहना है कि नियम तो नियम हैं। इस मामले में कुछ नहीं किया जा सकता। वहीं डॉ. पारदीवाला ने कहा कि उनके वजन को कम करने की हर संभव कोशिश की गई। उनकी डाइट का पूरा ख्याल रखा गया। यहां तक कि बाल काटे गए, कपड़े भी शॉर्ट किए गए, लेकिन उनका वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा आया।
ये भी पढ़ें: Vinesh के साथ हुई है बड़ी साजिश, भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी के दावे से मचा हड़कंप
सिल्वर देने की मांग
विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल देने की मांग की जा रही है। अमेरिकन रेसलर और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जॉर्डन बरोज ने उन्हें सिल्वर देने की मांग की है। इसका पहलवान बजरंग पूनिया समेत कई एथलीट्स ने समर्थन किया है। कई नेता उन्हें भारत रत्न तक दिए जाने की मांग करने लगे हैं।
ये भी पढ़ें: जिस देश की प्रतिद्वंद्वी से होना था विनेश फोगाट का मैच, उसके गोल्ड मेडलिस्ट ने कहा- विनेश को मेडल दो!
संबंधित खबरें
T20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
48 mins agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
50 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
1 hr agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
2 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
3 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines