Happy Birthday Vinesh Phogat: भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। विनेश फोगाट हाल ही में आयोजित हुई पेरिस ओलंपिक-2024 में पदक जीतने से चूक गईं थीं। विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक-2024 में कुश्ती की स्पर्धा में फाइनल तक का सफर तय कर के इतिहास रचा था। कुश्ती की स्पर्धा में फाइनल तक पहुंचने वाली वो पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं थी। उन्होंने फाइनल में पहुंचकर अपना सिल्वर पदक पक्का कर लिया था, लेकिन उनका ये सपना फाइनल मैच से पहले ही टूट गया था, जब उन्हें फाइनल मैच से पहले 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
कोर्ट तक की लड़ी थी लड़ाई
अपनी अयोग्यता के खिलाफ विनेश फोगाट ने ओलंपिक संघ से लेकर खेल पंचाट न्यायालय तक की लड़ाई लड़ी थी। उनके लिए भारत के दिग्गज वकील हरीश साल्वे ने खेल पंचाट न्यायालय में बहस की थी। हालांकि बाद में खेल पंचाट न्यायालय ने विनेश फोगाट की इस अपील को खारिज कर दिया था।
ओलंपिक के बाद लिया संन्यास
पेरिस ओलंपिक में अयोग्य करार दिए जाने के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया था। विनेश फोगाट भारत वापस लौटीं तो उनका भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट से अपने गांव तक वो रोड शो करते हुए पहुंची थी। हरियाणा सरकार की ओर से विनेश फोगाट को चैंपियन करार दिया गया, और उन्हें हर वो सम्मान देने का ऐलान किया, जो उन्हें सिल्वर पदक जीतने पर मिलता।
ये भी पढ़ें: खतरे में पड़ा ‘क्रिकेट के भगवान’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतने करीब आ पहुंचा इंग्लैंड का दिग्गज खिलाड़ी
विनेश फोगाट के नाम हैं कौन से बड़े मेडल
विनेश फोगाट ने ओलंपिक में अब तक 3 बार हिस्सा लिया है। उन्होंने 2016, 2020 और 2024 के ओलंपिक में अपनी चुनौती पेश की, लेकिन तीनों ही बार वो मेडल जीतने में असफल रहीं। हालांकि, विनेश फोगाट ने अन्य टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार 3 गोल्ड जीते हैं। उन्होंने 2014-ग्लास्गो, 2018-गोल्ड कोस्ट और 2022-बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में ये मेडल अपने नाम किए थे।
इसके अलावा विनेश फोगाट ने 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। एशियन चैम्पियनशिप-2021 में भी विनेश फोगाट ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। वहीं, एशियन चैम्पियनशिप में विनेश फोगाट 3 बार सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं और वर्ल्ड चैम्पियनशिप में उन्होंने अब तक 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।
30 किलो का काटा जाएगा केक
विनेश फोगाट का जन्मदिन गांव में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके लिए खाप पंचायत ने बड़ी तैयारी की है। बड़ा मंच तैयार किया गया है, जिसपर विनेश फोगाट के ताऊ महावीर फोगाट, विनेश की मां समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद हैं। खाप पंचायत भव्य अंदाज में विनेश फोगाट का जन्मदिन मना रही है। विनेश फोगाट के भाई ने 30 किलो का केक ऑर्डर किया हुआ है, जिसे वो काटकर अपना जन्मदिन मनाएंगी।
ये भी पढ़ें: IPL में युवराज सिंह को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, पहली बार इस भूमिका में नजर आ सकते हैं युवी
ये भी पढ़ें: अंपायर ने खोल दी पाकिस्तानी विकेटकीपर की पोल, कहा ‘कबूतर की तरह…’
संबंधित खबरें
इंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
5 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
1 hr agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
3 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
5 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
12 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines