VIDEO: दुबई में Virat Kohli हुए फेल तो टूटा अनुष्का का दिल, आउट होने पर आया ऐसा रियक्शन

मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया। ग्लेन फिलिप्स ने हवा में उड़ते हुए Virat Kohli का कैच पकड़ा तो अनुष्का शर्मा का दिल टूट गया। 

virat kohli anushka sharma

virat kohli anushka sharma

ICC Champions Trophy 2025 के लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां पर न्यूजीलैंड और टीम इंडिया आमने-सामने नजर आ रही है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया। ग्लेन फिलिप्स ने हवा में उड़ते हुए Virat Kohli का कैच पकड़ा तो अनुष्का शर्मा का दिल टूट गया। 

विज्ञापन

Virat Kohli सस्ते में लौटे पवेलियन 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया मात्र 30 रनों पर ही 3 विकेट गंवा चुकी थी। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान शुभमन गिल और पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम शामिल था। विराट कोहली 14 गेंदों में 11 रन बनाकर पूरी तरह से सेट नजर आ रहे थे, तभी मैट हेनरी की गेंद पर उन्होंने बैकवर्ड पॉइंट में हवाई शॉट खेला। जिसे ग्लेन फिलिप्स ने हवा में उड़ते हुए पकड़ लिया। कोहली के इस तरह से आउट होने पर अनुष्का शर्मा बेहद निराश नजर आई। इस शानदार कैच को देखते ही अनुष्का ने अपना सिर पकड़ लिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा था शानदार शतक

बांग्लादेश के खिलाफ फेल होने के बाद विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। जिसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि किंग कोहली अपने इस फॉर्म को आगे भी जारी रखेंगे। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके फेल होने से फैंस को भी बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया अब 4 मार्च को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल खेलेगी। जहां पर फैंस कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद करेंगे। वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया ने अपना आखिरी टूर्नामेंट साल 2013 में जीती थी। जब धोनी की कप्तानी में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब उठाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ