11 चौके, 15 छक्के, वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंदों में शतक ठोक मचाया हाहाकार, विरोधी टीम का हुआ बुरा हश्र

 Vaibhav Suryavanshi: 14 नवंबर को वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ यादगार पारी खेलकर धमाल मचा दिया. उन्होंने 32 गेंदों में शतक पूरा किया. अपनी पारी के दौरान उन्होंने लगभग सभी दिशा में खुलकर बल्लेबाजी की और विरोधी टीम के होश उड़ा दिए. वैभव के आगे सभी गेंदबाज लगभग गेंदबाजी करना भूल गए थे.

cricket News - 2025-11-14T182532.239

Vaibhav Suryavanshi: एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टूर्नामेंट दोह में खेला जा रहा है. 14 नवंबर को भारत A बनाम यूएई A के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. भारतीय A टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. यूएई के खिलाफ इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे वैभव सूर्यवंशी ने कमाल कर दिया. उन्होंने शतकीय पारी खेलकर धमाल मचा दिया. उन्होंने 32 गेंदों में शतकीय पारी खेली.

विज्ञापन

144 रनों की धांसू पारी

वैभव 32 गेंदों में शतक पूरा करने के बाद भी नहीं रुके. उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए 144 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 15 छक्के अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने 342.86 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. हालांकि 12.3 ओवर में मुहम्मद फराजुद्दीन ने उन्हें आउट कर दिया.

विज्ञापन

19 ओवर में भारत का स्कोर 286/4

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 286 रन बना लिए हैं. वैभव के अलावा प्रियांश आर्य 6 गेंदों में 10 रन बनाकर चलते बने. इसके अलावा नमनधीर ने 23 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली. वहीं नेहाल वढेरा ने 9 गेंदों में 14 रन बनाए. जितेश शर्मा खबर लिखे जाने तक 30 गेंदों में 73 रन बनाकर खेल रहे हैं.

विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी में भी मचा चुके हैं धमाल

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में भी बिहार की ओर से हिस्सा लेते हुए वैभव ने कमाल की बल्लेबाजी की थी. उन्होंने मेघालय के खिलाफ 93 रन बनाए थे. इससे पहले उन्होंने भारत अंडर-19 की ओर से हिस्सा लेते हुए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ 113 रन बनाए थे. वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे पहले वैभव आईपीएल 2025 में ताबड़तोड़ शतक ठोककर चर्चा में आए थे.

वैभव ने आईपीएल 2025 के 7 मैचों में 36 की औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट के साथ 252 रन बनाए थे. उन्होंने 1 शतक के अलावा 1 अर्धशतक भी अपने नाम किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ