RR vs LSG: वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में डेब्यू कर रच दिया इतिहास, जयपुर में छाया बिहार का लाल

RR vs LSG: आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने सबसे कम उम्र में डेब्यू किया है।

IPL 2025 - 2025-04-19T203354.312

Vaibhav Suryavanshi: 19 अप्रैल को आईपीएल 2025 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने सामने हैं। इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान के नियामित कप्तान संजू सैमसन चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह पर रियान पराग कप्तानी कर रहे हैं। राजस्थान ने इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया है। पराग ने टॉस के समय ऐलान किया कि वह इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में वैभव सूर्यवंशी को मौका देंगे।

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल 23 दिन में अपना डेब्यू किया। वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के तेजपुर गांव में हुआ था। उन्होंने सिर्फ 4 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके पिता किसान हैं। जब उन्होंने देखा कि वैभव को क्रिकेट का बहुत शौक है, तो उन्होंने उसे 9 साल की उम्र में समस्तीपुर की एक क्रिकेट अकादमी में दाखिल करवा दिया।

विज्ञापन

इसके बाद वैभव ने मेहनत करना नहीं छोड़ा और जूनियर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय अंडर-19 टीम में अपनी जगह बना ली। यहां भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और सबका ध्यान खींचा।

कुछ समय बाद उन्हें IPL ऑक्शन में एक टीम ने खरीद लिया। अब IPL 2025 में 7 मैचों तक इंतजार करने के बाद 14 साल के वैभव को अपना पहला IPL मैच खेलने का मौका मिल गया है। वह लंबे समय से डेब्यू का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
उम्र खिलाड़ी का नाम वर्ष
14 साल 23 दिन वैभव सूर्यवंशी 2025
16 साल 157 दिन प्रयास रे बर्मन 2019
17 साल 11 दिन मुजीब उर रहमान 2018
17 साल 152 दिन रियान पराग 2019
17 साल 179 दिन प्रदीप सांगवान 2008

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, शुभम दुबे, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।

इंपैक्ट सब: वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, कुनाल सिंह राठौड़

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ