इन 5 कारणों से चलते RCB हार सकती है IPL 2026 का फाइनल, टूट जाएगा बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने का सपना!

IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आमने-सामने रहने वाली है. इस मुकाबले में आरसीबी की टीम बहुत ज्यादा दबाव में आ सकती है.

Royal Challengers Bengaluru
1 / 6
Royal Challengers Bengaluru

IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के पास बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने का बहुत ही सुनहरा मौका है. फाइनल मुकाबले में उनके सामने गुजरात टाइटंस की मजबूत टीम नजर आ रही है. फिलहाल कई कारणों से आरसीबी की टीम ज्यादा दबाव में नजर आ रही है. आज हम आपको उन 5 कारणों के बारे में बताएंगे, जिसके कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथ से ट्रॉफी निकल सकती है.

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस का होम ग्राउंड है अहमदाबाद

गुजरात टाइटंस का होम ग्राउंड है अहमदाबाद  2 / 6

फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में होना है, जोकि गुजरात टाइटंस की टीम का होम ग्राउंड है. इस मैदान पर टीम के स्टार बल्लेबाजों का रिकॉर्ड भी बहुत ही शानदार है. ऐसे में घरेलू मैदान पर गुजरात को रोक पाना आसान नहीं होने वाला है.

विज्ञापन

आरसीबी का आईपीएल फाइनल में खराब रिकॉर्ड

आरसीबी का आईपीएल फाइनल में खराब रिकॉर्ड 3 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अब तक 4 आईपीएल फाइनल मुकाबले खेले हैं. जिसमें से 3 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. फ्रेंचाइजी 2009, 2011 और 2016 में फाइनल मुकाबला हार चुकी है. पिछले सीजन ही आरसीबी की टीम जीती थी.

हार्दिक पांड्या के साथ बन रहा है खास संयोग

हार्दिक पांड्या के साथ बन रहा है खास संयोग 4 / 6

पिछले 3 सीजन से वो टीम जीत रही है. जिसका कप्तान टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी कप्तानों के फोटोशूट में हार्दिक पांड्या के साथ खड़ा होता है. इस बार शुभमन गिल हार्दिक के बगल में ही खड़े थे. 

विज्ञापन

इस संयोग के कारण भी हार सकती है आरसीबी

इस संयोग के कारण भी हार सकती है आरसीबी 5 / 6

इसके अलावा पिछले 3 बार से जब भी चैंपियन टीम बैक टू बैक सीजन में फाइनल में पहुंची है, तो टीम को हार का सामना करना पड़ता है. इससे पहले ऐसा हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर के साथ ऐसा हो चुका है. ऐसे में अब रजत पाटीदार को भी इसका डर है.

टाइटंस के गेंदबाजों का है दबदबा

टाइटंस के गेंदबाजों का है दबदबा 6 / 6

आईपीएल 2026 में जहां पर सभी टीमों के बल्लेबाजों की चर्चा हो रही है, तो वहीं गुजरात टाइटंस के गेंदबाज इस सीजन में छाए हुए हैं. जिसके कारण भी आरसीबी के टॉप बल्लेबाजों के अंदर उनका डर होगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन