VIDEO: डेब्यू से पहले वैभव सूर्यवंशी का ‘तूफान’, भारतीय गेंदबाजों की लगा दी क्लास
IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले से पहले 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वैभव ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान कई भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शानदार शॉट्स लगाकर साबित कर दिया है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
Vaibhav Sooryavanshi: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा. इस मुकाबले में 15 साल के सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है. वैभव इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और हाल ही में श्रीलंका में खेली गई ट्राई नेशन ए वनडे सीरीज के फाइनल में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर तहलका मचाया था.
अब वह उसी तूफानी फॉर्म को आयरलैंड दौरे पर भी जारी रखने के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई दे रहे हैं. इस बीच वैभव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नेट्स पर भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते नजर आए.
भारतीय गेंदबाजों पर जमकर बरसे वैभव सूर्यवंशी
दरअसल, BCCI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी पूरे आत्मविश्वास के साथ नेट्स में बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वैभव एक से बढ़कर एक शानदार शॉट्स लगाते हुए नजर आए. प्रैक्टिस सेशन के दौरान वैभव ने भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ बेखौफ अंदाज में बड़े-बड़े शॉट लगाए. अक्षर पटेल, तिलक वर्मा और रवि बिश्नोई से लेकर वाशिंगटन सुंदर तक, वैभव ने किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और हर किसी के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया. वीडियो साझा करते हुए बीसीसीआई ने कैप्शन में लिखा, "TeamIndia के नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के पहली बार शामिल होने की झलकियाँ."
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि, प्रैक्टिस सेशन में उनकी बल्लेबाजी देखकर इतना जरूर साफ हो गया है कि अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिला तो वह आयरलैंड के गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी का टी20 करियर काफी प्रभावशाली रहा है. उन्होंने अब तक 34 टी20 मैचों की 34 पारियों में 1477 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 44.75 और स्ट्राइक रेट 220.44 का रहा है. उनके नाम 4 शतक और 6 अर्धशतक दर्ज हैं. टी20 में उनका सर्वोच्च स्कोर 144 रन है. इसके अलावा उन्होंने अब तक 116 चौके और 134 छक्के भी लगाए हैं. अब वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना जलवा बिखरने के लिए तैयार हैं.
Vaibhav Sooryavanshi: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा. इस मुकाबले में 15 साल के सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है. वैभव इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और हाल ही में श्रीलंका में खेली गई ट्राई नेशन ए वनडे सीरीज के फाइनल में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर तहलका मचाया था.
अब वह उसी तूफानी फॉर्म को आयरलैंड दौरे पर भी जारी रखने के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई दे रहे हैं. इस बीच वैभव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नेट्स पर भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते नजर आए.
---विज्ञापन---
भारतीय गेंदबाजों पर जमकर बरसे वैभव सूर्यवंशी
दरअसल, BCCI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी पूरे आत्मविश्वास के साथ नेट्स में बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वैभव एक से बढ़कर एक शानदार शॉट्स लगाते हुए नजर आए. प्रैक्टिस सेशन के दौरान वैभव ने भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ बेखौफ अंदाज में बड़े-बड़े शॉट लगाए. अक्षर पटेल, तिलक वर्मा और रवि बिश्नोई से लेकर वाशिंगटन सुंदर तक, वैभव ने किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और हर किसी के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया. वीडियो साझा करते हुए बीसीसीआई ने कैप्शन में लिखा, “TeamIndia के नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के पहली बार शामिल होने की झलकियाँ.”
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि, प्रैक्टिस सेशन में उनकी बल्लेबाजी देखकर इतना जरूर साफ हो गया है कि अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिला तो वह आयरलैंड के गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी का टी20 करियर काफी प्रभावशाली रहा है. उन्होंने अब तक 34 टी20 मैचों की 34 पारियों में 1477 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 44.75 और स्ट्राइक रेट 220.44 का रहा है. उनके नाम 4 शतक और 6 अर्धशतक दर्ज हैं. टी20 में उनका सर्वोच्च स्कोर 144 रन है. इसके अलावा उन्होंने अब तक 116 चौके और 134 छक्के भी लगाए हैं. अब वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना जलवा बिखरने के लिए तैयार हैं.
हिंदी न्यूज़/खेल/VIDEO: डेब्यू से पहले वैभव सूर्यवंशी का 'तूफान', भारतीय गेंदबाजों की लगा दी क्लास
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.