वैभव सूर्यवंशी के साथी ने मचाई धूम, श्रीलंका दौरे पर कप्तानी पारी खेल जड़ा जोरदार शतक

Dhruv Jurel Century: वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में संभावित डेब्यू पर फैंस की नजर है. इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के उनके साथी खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने इंडिया A के लिए जोरदार शतक जड़ दिया है.

vaibhav sooryavanshi dhruv jurel

वैभव के साथी ने जड़ा शतक (Image: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09)

Dhruv Jurel Century: वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में डेब्यू पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. इसी बीच उनके साथी खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने जोरदार शतक जड़ दिया है. भारतीय T20I टीम इस समय आयरलैंड दौरे पर है, वहीं इंडिया A अभी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है. इस मैच में ध्रुव जुरेल इंडिया A की कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने शानदार शतक जड़ दिया है. इस मुकाबले में साई सुदर्शन ने पहले शतक जड़ा था और अब ध्रुव ने भी बड़ी पारी खेली है.

विज्ञापन

ध्रुव जुरेल ने जड़ा जोरदार शतक

इंडिया A और श्रीलंका A के बीच गॉल में पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पहले दिन साई सुदर्शन ने जोरदार शतक जड़ा. उन्होंने 175 गेंदों में 132 रन की पारी खेली. उन्होंने 19 चौके जड़े और 75.42 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. ध्रुव जुरेल भी क्रीज पर डटे रहे और दूसरे दिन उन्होंने अपना शतक पूरा किया. जुरेल ने पारी के 101वें ओवर में जोरदार चौका जड़ते हुए 181 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. खबर लिखे जाने तक ध्रुव जुरेल नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं और भारत को एक बड़े स्कोर पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘डेब्यू खराब करने में मजा आएगा…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर आयरलैंड के कप्तान का बड़ा बयान

वैभव सूर्यवंशी से भी बड़ी पारी की है उम्मीद

ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं और कई बार वो मैदान पर साथ मिलकर चौके-छक्कों की बारिश कर चुके हैं. ध्रुव जुरेल इंडिया A के लिए कमाल कर रहे हैं और अब वैभव सूर्यवंशी से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद होगी. वैभव बेहतरीन फॉर्म में हैं. अगर उन्हें आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे. हालांकि, टीम इंडिया के पास अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के रूप में दो ओपनर्स हैं. वैभव को फिट करने के लिए किसी एक को बाहर बैठना पड़ेगा. देखना होगा कि वैभव को मौका मिलता है या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ