सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, ये 2 खिलाड़ी भी कर सकते हैं आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू, गंभीर-अय्यर देंगे मौका?

Players Who Can Debut for Team India: भारत-आयरलैंड के बीच T20I सीरीज पर सभी की नजर है. वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की हर कोई उम्मीद लगा रहा है. सिर्फ वैभव ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य खिलाड़ी भी अपना पहला T20I मैच खेल सकते हैं.

vaibhav sooryavanshi gautam gambhir shreyas iyer

किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका? (Image: AI Generated)

Players Who Can Debut for Team India: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20I सीरीज खेली जानी है. टीम इंडिया अब 2028 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू करने जा रही है. इसी वजह से भारतीय स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं और नए स्टार्स को टीम में जगह मिली है. वैभव सूर्यवंशी अब टीम इंडिया का हिस्सा हैं. फैंस इस श्रृंखला में उनके डेब्यू की उम्मीद लगा रहे हैं. सिर्फ वैभव ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी डेब्यू का मौका मिल सकता है. टीम के कॉम्बिनेशन को देखते हुए हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर उन्हें मौका दे सकते हैं.

विज्ञापन

वैभव के अलावा किन्हें मिल सकता है मौका?

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह बना ली है. वो बेहतरीन फॉर्म में हैं और गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर उन्हें खेलने का मौका दे सकते हैं. इसके अलावा स्क्वाड में सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव भी हैं, जिन्हें अब तक टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है. सूर्यांश को नीतीश कुमार रेड्डी की जगह स्क्वाड में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

भारतीय टीम को एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत है और नीतीश की गैरमौजूदगी में सूर्यांश को मौका मिल सकता है. प्रिंस यादव के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज काफी शानदार रही थी. प्रिंस के लिए IPL 2026 भी अच्छा रहा था और अभी वो बढ़िया टच में नजर आ रहे हैं. आयरलैंड की परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है. इसी वजह से अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के बाद तीसरे गेंदबाज के रूप में प्रिंस प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं.

विज्ञापन

आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन (wk), ईशान किशन (wk), रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ