हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 से की करोड़ों की कमाई, 15 साल के स्टार ने सिर्फ अवॉर्ड्स से ही बटोर लिए लाखों रुपये

Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में न सिर्फ अपने बल्ले से रिकॉर्ड्स की बारिश की, बल्कि करोड़ों रुपये की कमाई भी की. वैभव ने इस सीजन सिर्फ अवॉर्ड्स से ही लाखों रुपये बटोर लिए. यहां जानिए आईपीएल 2026 में कैसे-कैसे हुई वैभव की बंपर कमाई?

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया और पूरे सीजन बस उनका ही नाम गूंजता रहा. बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने इस सीजन 700 से ज्यादा रन बनाकर बड़े-बड़े सितारों को भी पीछे छोड़ दिया और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. राजस्थान रॉयल्स की टीम भले ही फाइनल में जगह नहीं बना पाई, लेकिन वैभव ने पूरे टूर्नामेंट में ऐसी तबाही मचाई कि फाइनल खेले बिना ही उन्होंने कई बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिए.

ऑरेंज कैप, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सबसे ज्यादा छक्के लगाने जैसे 5 बड़े अवॉर्ड उनके खाते में गए. ऐसे में सवाल उठता है कि आईपीएल 2026 से वैभव सूर्यवंशी की कमाई कितनी हुई और उन्हें कितनी प्राइज मनी मिली? आइए विस्तार में जानते हैं.

राजस्थान रॉयल्स से मिली करोड़ों की रकम

बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 सीजन के लिए 1.10 करोड़ रुपये की कीमत पर रिटेन किया था. इससे पहले भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा ऑक्शन में इसी कीमत पर खरीदा था. इसके अलावा, मैच फीस के तौर पर उन्हें प्रति मैच 7.5 लाख रुपये मिले.

विज्ञापन

वैभव ने लीग स्टेज के 14 मुकाबले खेले, जिससे उनकी मैच फीस 1.05 करोड़ रुपये बनी. वहीं, प्लेऑफ के दो मुकाबले खेलने पर उन्हें अतिरिक्त 15 लाख रुपये मिले. इस तरह केवल सैलरी और मैच फीस से ही उनकी कमाई 2.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.

अवॉर्ड्स से की लाखों की कमाई

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.231 के स्ट्राइक रेट से कुल 776 रन बना डाले. इसमें एक शतक और 5 अर्धशतक भी शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के जड़े. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर वैभव ने 5 बड़े व्यक्तिगत पुरस्कार अपने नाम किए. फाइनल के बाद उनको सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप मिला, जिसके साथ उन्हें 10 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली. इसके अलावा, वैभव को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर यानी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने जाने पर 15 लाख रुपये मिले, जबकि सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए 10 लाख रुपये दिए गए.

विज्ञापन

वैभव इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन भी बने, जिसके साथ उन्हें 10 लाख रुपये मिले. वहीं, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन अवॉर्ड के साथ 10 लाख रुपये नकद और टाटा सिएरा (Tata Sierra) कार पुरस्कार स्वरूप मिली. टाटा सिएरा के टॉप मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 21 लाख रुपये से अधिक बताई जाती है. ऐसे में अगर कार की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये भी मानी जाए तो केवल सीजन अवॉर्ड्स से ही वैभव ने करीब 75 लाख रुपये की कमाई कर ली.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 में रिकॉर्ड्स की हुई बारिश, 19 साल के इतिहास में पहली बार हुए ये 10 बड़े कारनामे

मैच अवॉर्ड्स से भी कमाए खूब पैसे

आईपीएल 2026 के दौरान वैभव सूर्यवंशी कई मैचों में अपने धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द मैच, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच और सबसे ज्यादा छक्के लगाने जैसे पुरस्कार जीतने में सफल रहे. इन अवॉर्ड्स के जरिए उन्हें लगभग 5 लाख रुपये अतिरिक्त कमाई हुई.

विज्ञापन

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी की कैसे-कैसे हुई बंपर कमाई?

कमाई का स्रोतराशि
रिटेनरशिप फीस1.10 करोड़ रुपये
मैच फीस1.20 करोड़ रुपये
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट15 लाख रुपये
ऑरेंज कैप10 लाख रुपये
सबसे ज्यादा छक्के10 लाख रुपये
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन10 लाख रुपये
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन10 लाख रुपये + टाटा सिएरा कार (20 लाख अनुमानित कीमत)
मैच अवॉर्ड्स5 लाख रुपये
कुल अनुमानित कमाई3.10 करोड़ रुपये से अधिक

ये भी पढ़ें- विराट के 50 लगाते ही कैमरे में कैद हुआ अनुष्का शर्मा का रिएक्शन, Video में देखें एक्ट्रेस ने कैसे किया सेलिब्रेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola