---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2026 में रिकॉर्ड्स की हुई बारिश, 19 साल के इतिहास में पहली बार हुए ये 10 बड़े कारनामे

IPL 2026 Records: आईपीएल के 19वें सीजन में रिकॉर्ड्स की बारिश देखने को मिली, जहां बल्लेबाजों ने गेंदबाजों पर ऐसा कहर बरपाया कि कई पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए. इस सीजन 10 ऐसे बड़े रिकॉर्ड बने, जो इससे पहले 19 साल के इतिहास में पहले कभी नहीं देखने को मिले थे.

---विज्ञापन---

IPL 2026 Biggest Records: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वां सीजन का रोमांचक सफर 31 मई को समाप्त हो गया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया. इसी के साथ आरसीबी, CSK और MI के बाद बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने वाली इतिहास की सिर्फ तीसरी टीम बन गई. लेकिन यह सीजन सिर्फ RCB के लिए नहीं, बल्कि कई बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए भी ऐतिहासिक रहा.

रनों का अंबार, चौकों-छक्कों की बरसात और शतकों की झड़ी ने IPL 2026 को लीग के इतिहास का सबसे विस्फोटक सीजन बना दिया और कई पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए. इस सीजन 10 ऐसे बड़े रिकॉर्ड बने, जो इससे पहले 19 साल के इतिहास में कभी देखने को नहीं मिले थे या इस बार टूट गए.

---विज्ञापन---

IPL 2026 में बल्लेबाजों ने लगाया रनों का अंबार

आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों का पूरी तरह दबदबा देखने को मिला और इस सीजन इतने रन बने जितने IPL के एक सीजन में पहले कभी भी नहीं बने थे. इस सीजन कुल 27,450 रन बने, जो किसी भी एक सीजन में सबसे ज्यादा हैं. वहीं, गेंदबाजों के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा.

एक विकेट हासिल करने के लिए गेंदबाजों को औसतन 31.26 रन खर्च करने पड़े, जो आईपीएल इतिहास का सबसे खराब गेंदबाजी औसत है. इसके अलावा, इस सीजन का रन रेट 9.88 रन प्रति ओवर रहा, जो अब तक के सभी आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा है.

---विज्ञापन---

चौकों-छक्कों और शतकों की हुई बारिश

आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों ने चौकों और छक्कों की भी झड़ी लगा दी. पूरे सीजन में कुल 2332 चौके और 1426 छक्के लगे, जो किसी भी अन्य सीजन से काफी ज्यादा हैं. साथ ही इस बार बल्लेबाजों ने कुल 15 शतक जड़े, जो किसी भी आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

IPL 2026 में 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और नया इतिहास रच दिया. वैभव ने इस पूरे सीजन में 72 छक्के लगाए, जो आईपीएल के किसी एक सीजन में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं.

---विज्ञापन---

वहीं, पहली बार ऐसा भी हुआ जब एक ही सीजन में तीन बल्लेबाजों ने 700 से ज्यादा रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी, शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने यह उपलब्धि हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया.

200 रन का स्कोर भी नहीं रहा सुरक्षित

इस सीजन 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाना आम बात हो गई. IPL 2026 में कुल 65 बार 200 से ज्यादा का टीम स्कोर बना, जो एक नया रिकॉर्ड है. इतना ही नहीं, 200 से अधिक के लक्ष्य का सफल पीछा भी रिकॉर्ड 17 बार किया गया. इससे साफ है कि बल्लेबाजों ने लक्ष्य चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- विराट कोहली से भी ज्यादा बार IPL ट्रॉफी जीत चुके हैं RCB के ये 5 खिलाड़ी, एक के नाम हैं पांच खिताब

IPL 2026 में बने 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

  1. एक सीजन में सबसे ज्यादा रन – 27,450
  2. एक सीजन में सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत (रन प्रति विकेट) – 31.26
  3. एक सीजन में सबसे ज्यादा रन रेट – 9.88 रन प्रति ओवर
  4. एक सीजन में सबसे ज्यादा चौके – 2332
  5. एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के -1426
  6. एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक – 15
  7. एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर – 65
  8. एक सीजन में सबसे ज्यादा सफल 200+ रन चेज – 17
  9. एक बल्लेबाज द्वारा एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के – 72 (वैभव सूर्यवंशी)
  10. पहली बार एक सीजन में 3 बल्लेबाजों ने बनाए 700+ रन – वैभव सूर्यवंशी, शुभमन गिल और साई सुदर्शन

ये भी पढ़ें- RCB के बैक टू बैक चैंपियन बनने पर क्या बेंगलुरु में निकलेगी विक्ट्री परेड? सामने आया बड़ा अपडेट

First published on: Jun 01, 2026 12:28 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola