Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अब दुनिया भर में चर्चा का विषय बन चुके हैं. पूरे क्रिकेट जगत में वैभव की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ हो रही है. लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टीम इंडिया में भी एंट्री कर ली है और आगामी आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टी20 टीम का हिस्सा होंगे.
इस बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने वैभव को लेकर बड़ा बयान दिया है. स्टेन का मानना है कि वैभव अपने करियर के अंत तक सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ियों से भी बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी को लेकर डेल स्टेन ने दिया बड़ा बयान
डेल स्टेन ने SA20 के एक कार्यक्रम में कहा कि, “वैभव सूर्यवंशी एक अलग स्तर के खिलाड़ी हैं. वह मौजूदा समय में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से बेहतर हैं. वह एक ‘बॉय वंडर’ हैं और भारतीय क्रिकेट के लिए किसी खजाने की तरह है.” उन्होंने आगे कहा कि अगर सही तरीके से उनका मार्गदर्शन और विकास किया गया, तो वह अपने करियर के अंत तक सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से भी बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं.
स्टेन ने कहा, “हम सभी सचिन और विराट जैसे खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, लेकिन यह लड़का धमाल मचाने वाला है. वह अपने करियर के अंत तक इन दोनों से भी बड़ा खिलाड़ी बन सकता है. लेकिन जरूरी है कि उसे सही तरीके से संभाला जाए, क्योंकि बड़ी जिम्मेदारी के साथ बड़ी सावधानी भी जरूरी होती है. अगर उसे ठीक से मैनेज नहीं किया गया तो हम उसे खो भी सकते हैं.”
बॉल-स्ट्राइकिंग है वैभव की सबसे बड़ी ताकत
डेल स्टेन का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी ताकत उनकी बेहतरीन बॉल-स्ट्राइकिंग क्षमता है. उन्होंने कहा कि युवा बल्लेबाज किसी भी स्तर की गेंदबाजी पर आसानी से बड़े शॉट खेलने का हुनर रखता है. स्टेन ने कहा, “वह शानदार बॉल स्ट्राइकर हैं. भारत की अच्छी बल्लेबाजी पिचों और छोटे मैदानों का उन्होंने बेहतरीन तरीके से फायदा उठाया है. वह बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और उनके अंदर काफी संभावनाएं हैं.”
IPL 2026 में वैभव ने मचाई थी तबाही
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में 237 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतकीय पारी खेली. इस सीजन उनके बल्ले से 72 छक्के निकले, जो किसी एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का नया रिकॉर्ड है. महज 15 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने इतिहास रच दिया.
ये भी पढ़ें- भारत में कितने की मिल रही है FIFA वर्ल्ड कप की फुटबॉल? यहां जाने कीमत
आयरलैंड दौरे पर इतिहास रच सकते हैं वैभव
अब सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू पर टिकी हैं. वैभव आयरलैंड दौरे पर भारत के लिए पहला मैच खेल सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो वह 15 साल की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे. इस तरह वह 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ देंगे. आयरलैंड के बाद वैभव इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय टी20 टीम का हिस्सा रहेंगे. फैंस को उम्मीद है कि वह घरेलू क्रिकेट और IPL की तरह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाएंगे.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG 1st ODI Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे मैच? जानें फ्री में कहां और कैसे देखें लाइव
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
43 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines