भारत में कितने की मिल रही है FIFA वर्ल्ड कप की फुटबॉल? यहां जाने कीमत

भारत में भी फीफी वर्ल्ड कप 2026 का खुमार बढ़चढ़ कर बोल रहा है. आइए जानते हैं भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 की फुटबॉल कितने की मिल रही है.

Cricket News - 2026-06-12T171307.369
1 / 6

दुनिया में इस वक्स फीफा वर्ल्ड कप 2026 की धून मची हुई है. फीफा की शुरुआत 11 जून से हो चुकी है. अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं. भारत में भी फीफा वर्ल्ड कप 2026 का क्रेज बढ़चढ़ कर बोल रहा है. यहां भी करोड़ों फैंस अलग-अलग टीमों का सपोर्ट कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं भारत में फीफा वर्ल्ड कप की फुटबॉल कितने में मिल रही है.  

विज्ञापन

भारत में कितने में मिल रही फीफा वर्ल्ड कप की फुटबॉल

भारत में कितने में मिल रही फीफा वर्ल्ड कप की फुटबॉल2 / 6

भारत में फीफा वर्ल्ड कप की फुटबॉल की कीमत बहुत ज्यादा नहीं है. फुटबॉल 2799 और 5599 रुपये में मिल रही है. आमतौर पर दो वैरायटी में फीफा वर्ल्ड कप के फुटबॉल बिक रहे हैं. Image Source: X

विज्ञापन

48 टीमें ले रही हैं हिस्सा

48 टीमें ले रही हैं हिस्सा3 / 6

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं. ये पहला मौका है जब वर्ल्ड कप में 32 की जगह 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं. कुल 104 मैच खेले जाने हैं. सभी टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें 4 टीमों को एक ग्रुप में रखा गया है. Image Source: X

साल 2022 में खेला गया था वर्ल्ड कप

साल 2022 में खेला गया था वर्ल्ड कप4 / 6

पिछली बार फीफा वर्ल्ड कप साल 2022 में खेला गया था. कतर ने इसकी मेजबानी की थी. फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था. अर्जेंटीना की ओर से लियोनल मेसी ने शानदार प्रदर्शन किया था. Image Source: X

विज्ञापन

भारतीय टीम क्यों नहीं ले रही हिस्सा

भारतीय टीम क्यों नहीं ले रही हिस्सा5 / 6

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में में भारतीय टीम हिस्सा नहीं रही है. इसके पीछे की वजह भारतीय टीम का क्वालीफाई न होना है. भारत की रैंकिंग दुनिया की शीर्ष टीमों से काफी नीचे है. ऐसे में भारतीय टीम हिस्सा नहीं ले रही है. Image Source: X

1950 में इस वजह से नहीं ले पाई हिस्सा

1950 में इस वजह से नहीं ले पाई हिस्सा6 / 6

दिलचस्प बात यह है कि भारत ने 1950 के फीफा वर्ल्ड कप का टिकट कटा लिया था, लेकिन बाद में टीम ने टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया. इसके पीछे वित्तीय, प्रशासनिक और तैयारी से जुड़ी वजहें बताई जाती हैं. Image Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन