विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी की तारीख का हुआ 'ऐलान'! सिलेक्टर अजीत अगरकर ने दी बड़ी खुशखबरी

Virat Kohli Possible Return Timeline: विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे. सभी के मन में सवाल है कि कोहली की कब तक वापसी होगी. उनके कमबैक पर अब चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने बड़ा अपडेट दिया है.

Suryakumar Yadav Ajit Agarkar (1)
1 / 6

Virat Kohli Possible Return Timeline: विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. उन्हें स्क्वाड में जगह मिली थी लेकिन चोटिल होने के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ रहा है. फैंस विराट को भारतीय जर्सी में खेलते हुए देखना चाहते थे लेकिन अब उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. सभी के मन में सवाल है कि विराट की टीम इंडिया में कब तक वापसी हो सकती है. चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने विराट को लेकर बड़ा खुलासा किया.

विज्ञापन

विराट कोहली को लगी चोट

विराट कोहली को लगी चोट2 / 6

विराट कोहली को IPL 2026 फाइनल के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट आई. इसी वजह से वो अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं. कुछ दिनों पहले ही BCCI ने कोहली के श्रृंखला से बाहर होने का ऐलान कर दिया था.

विज्ञापन

विराट की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट

विराट की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट3 / 6

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने विराट कोहली को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने कहा, 'विराट कोहली IPL फाइनल के दौरान चोटिल हुए थे. हमें अब तक सटीक टाइमलाइन नहीं पता है. हालांकि, ऐसा लग रहा है कि वो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज तक फिट हो जाएंगे.'

कोहली की जगह किसे मिला मौका?

कोहली की जगह किसे मिला मौका?4 / 6

विराट कोहली के बाहर होने के बाद सभी की नजर उनके रिप्लेसमेंट पर थी. वनडे स्क्वाड में कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है. पहले जब जायसवाल स्क्वाड में नहीं थे, तब फैंस हैरान थे. हालांकि, अब यशस्वी को मौका मिल चुका है.

विज्ञापन

इंग्लैंड सीरीज के लिए वनडे स्क्वाड का नहीं हुआ है ऐलान

इंग्लैंड सीरीज के लिए वनडे स्क्वाड का नहीं हुआ है ऐलान5 / 6

हाल ही में भारत ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया है. हालांकि, चयनकर्ताओं ने अभी वनडे स्क्वाड की घोषणा नहीं की है. ऐसा लग रहा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर इंग्लैंड के खिलाफ स्क्वाड चुना जाएगा. बता दें कि 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ भारत वनडे सीरीज शुरू होगी और यह विराट के वापसी का समय हो सकता है।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वाड

इंग्लैंड के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वाड6 / 6

श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन