IPL 2026 के बाद अब टेस्ट में केएल राहुल का बड़ा धमाका, अफगानिस्तान के खिलाफ ठोका धांसू शतक

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में केएल राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने अफगानिस्तान के गेंदबाजों को पानी पिला दिया. राहुल की पारी पर आइए एक नजर डालते हैं.

Cricket News (90)
1 / 6

आईपीएल 2026 में बड़ा धमाका करने के बाद केएल राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है. 6 जून से मुल्लांपुर में भारत और अफगानिस्तान टेस्ट मैच खेल रही हैं. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. ऐसे में सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया और धांसू शतकीय पारी खेली.  

विज्ञापन

राहुल का शानदार शतक

राहुल का शानदार शतक2 / 6

केएल राहुल ने इस मैच में संयम दिखाया और धैर्य के साथ बल्लेबाजी की. राहुल ने 165 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने खुलकर शॉट भी खेला. राहुल ने इस मैच में ज्यादातर जमीनी शॉट भी खेला. अंत में उन्हें जियाउर रहमान ने आउट कर पवेलियन लौटाया.

विज्ञापन

जड़े 11 चौके

जड़े 11 चौके3 / 6

उन्होंने 11 चौके जड़े. हालांकि एक भी छक्का केएल राहुल के बल्ले से नहीं निकला. उन्होंने 60.61 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. पहले विकेट के लिए उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 41 रनों की साझेदारी की, जबकि दूसरी विकेट लिए उन्होंने साई सुदर्शन के साथ मिलकर 139 रन जोड़े. इसके अलावा कप्तान गिल के साथ उन्होंने 67 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी निभाई.

भारतीय टीम मजबूत स्थिति में

भारतीय टीम मजबूत स्थिति में4 / 6

63 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है और अफगानिस्तान पर दबाव बनाकर रखा है. 63 ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम का स्कोर 273/3 है.

विज्ञापन

सुदर्शन ने भी किया कमाल

सुदर्शन ने भी किया कमाल5 / 6

भारत की ओर से केएल राहुल के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि साई सुदर्शन ने भी 104 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली. वह शतक से चूक गए. उन्होंने 13 चौके अपने नाम किए.

आईपीएल 2026 रहा यादगार

आईपीएल 2026 रहा यादगार6 / 6

आईपीएल 2026 में राहुल ने अपने बल्ले का दमखम दिखाया था. उन्होंने 14 मैचों की 14 पारियों में 45.61 की औसत के साथ 593 रन बनाए थे. उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक अपने नाम किए थे. राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2026 में फैंस का दिल जीता था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन