Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में एक हैं. इतनी कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए खेलना किसी अजूबे से कम नहीं है. वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में सिर्फ 18 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर सुर्खियां बटोरी. हालांकि, वह दूसरे मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके और 20 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 44 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी, जिसके दम पर टीम इंडिया ने 90 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की.
इस शानदार प्रदर्शन के लिए ईशान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, मैच के बाद ईशान ने वैभव को लेकर बड़ा बयान दिया. ईशान ने खुलासा करते हुए बताया कि टीम के सीनियर खिलाड़ी उन्हें लगातार किसी चीज से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी को लेकर ईशान किशन ने दिया बड़ा बयान
जिम्ब्बावे के खिलाफ दूसरे टी20I मुकाबले के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खुलकर बात की. ईशान ने कहा कि, “वैभव बहुत स्मार्ट खिलाड़ी है. उसे पता है कि कब और कैसे बल्लेबाजी करनी है. साथ ही वह मैदान के अंदर और बाहर खुद को किस तरह संभालना है, यह भी अच्छी तरह जानता है. लेकिन जहां से वह आता है, वहां काफी डिस्ट्रैक्शन हो सकते हैं. आपके फ्रेंड सर्कल में कई तरह के डिस्ट्रैक्शन होते हैं.”
उन्होंने आगे कहा कि, “मैं उसी माहौल से आता हूं, इसलिए जानता हूं कि भारत के लिए खेलते समय किन चीजों पर सबसे ज्यादा फोकस करना जरूरी होता है. ना सिर्फ मैं, बल्कि अभिषेक, अक्षर भाई और टीम के बाकी सीनियर खिलाड़ी उसे लगातार यही कहते हैं कि अपना पूरा फोकस क्रिकेट पर रखो, सोशल मीडिया या बाहरी शोर पर नहीं.”
वैभव की बल्लेबाजी की जमकर की तारीफ
ईशान ने आगे वैभव की बल्लेबाज की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनकी उम्र भले ही कम हो, लेकिन खेल को समझने का तरीका काफी परिपक्व है. उन्होंने कहा, “अगर वैभव क्रीज पर कुछ समय बिताने में सफल रहते हैं तो वह अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं. वह पहली ही गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं. अगर वह पावरप्ले तक टिक जाएं तो टीम को 80-90 रन तक पहुंचा सकते हैं.”
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM 3rd T20I Weather Report: क्या बारिश में धुल जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला? जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
वैभव भी मेरे ही इलाके से आता है – ईशान
ईशान किशन ने आगे कहा कि भारतीय टीम में सभी खिलाड़ी एक परिवार की तरह रहते हैं और हर सीनियर खिलाड़ी चाहता है कि वैभव सूर्यवंशी अपने करियर की शुरुआत में वही गलतियां न दोहराएं, जिनसे वे खुद गुजर चुके हैं. उन्होंने कहा, “हम सभी एक परिवार की तरह हैं. वैभव भी मेरे ही इलाके का है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उसे सहज माहौल दें, खुश रखें और सही दिशा में आगे बढ़ने में उसकी मदद करें. हमने अपने करियर के शुरुआती दौर में जो गलतियां की थीं, हम नहीं चाहते कि वह उन्हें दोहराए. उसे अभी की तरह अपने क्रिकेट का आनंद लेते हुए बिना किसी दबाव के खेलना चाहिए.”
ये भी पढ़ें- विदेशी जमीन पर फिर हुई पाकिस्तानी क्रिकेटर की ‘बेइज्जती’, उस्मान तारिक के एक्शन पर मचा बवाल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines