IND vs ZIM 3rd T20I Weather Report: क्या बारिश में धुल जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला? जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज (26 जुलाई) हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया जिम्बाब्वे को क्लीन स्वीप पर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मैच से पहले फैंस के मन सवाल है कि कहीं बारिश तो खेल का मजा किरकिरा कर देगी. यहां जानिए कैसा रहेगा हरारे का मौसम.

IND vs ZIM (PIC Credit - AI)
1 / 8
IND vs ZIM (PIC Credit - AI)

IND vs ZIM 3rd T20I Weather Report: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर बैक टू बैक टी20 सीरीज गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की है. जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार दो मुकाबले जीतकर भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है और सीरीज अपने नाम कर ली है. अब रविवार, 26 जुलाई को खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की नजरें जिम्बाब्वे को क्लीन स्वीप पर होंगी. इससे पहले आइए जानते हैं मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का मिजाज. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की पहली सीरीज जीत

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की पहली सीरीज जीत2 / 8

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह भारत की पहली टी20 सीरीज जीत है. टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में 7 विकेट से और दूसरे मैच में 90 रनों से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली है. ऐसे में अब श्रेयस आखिरी मुकाबला जीतकर अपनी कप्तानी में 3-0 से सीरीज समाप्त करना चाहेंगे. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

कैसा रहेगा हरारे का मौसम?

कैसा रहेगा हरारे का मौसम?3 / 8

मौसम विभाग के अनुसार, तीसरे टी20 के दौरान हरारे में मौसम साफ रहने की संभावना है. खेल के दौरान बारिश की कोई आशंका नहीं है और पूरे दिन धूप खिली रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. ऐसे में मौसम मैच में किसी तरह की बाधा नहीं बनेगा और फैंस को पूरे 20-20 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा. (PIC Credit - AI)

हरारे की पिच रिपोर्ट

हरारे की पिच रिपोर्ट4 / 8

तीसरा टी20 मुकाबला भी हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है और यहां अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. हालांकि, मौजूदा सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे की टीम केवल 125 रन ही बना सकी थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था. उम्मीद है कि तीसरे मैच में भी पिच सूखी रहेगी, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आएगी और बल्लेबाज बड़े-बड़े शॉट्स खेल सकेंगे. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 हेड टू हेड

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 हेड टू हेड5 / 8

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि जिम्बाब्वे को सिर्फ तीन मुकाबलों में सफलता मिली है. वहीं, जिम्बाब्वे में दोनों टीमों के बीच खेले गए 14 टी20 मुकाबलों में भारत ने 11 मैच जीते हैं, जबकि मेजबान टीम को 3 बार सफलता मिली. (PIC Credit - AI)

कब और कहां देखें लाइव?

कब और कहां देखें लाइव?6 / 8

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे टी20I मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क या स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर उपलब्ध नहीं होगा. तीसरा T20I मैच को फैंस Unite8 स्पोर्ट्स के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. वहीं, आप फैनकोड ऐप या वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा, डीडी स्पोर्ट्स पर आप फ्री में इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

भारत का स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड7 / 8

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, अशोक शर्मा, रवि बिश्नोई, प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रिंस यादव और मयंक यादव. (PIC Credit - AI)

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड8 / 8

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रियान बर्ल, तनाका शिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ले माधेवेरे, टी. मारूमानी, वेलिंगटन मसाकाजा, न्यूमैन न्यामहुरी, मिल्टन शुम्बा, टी. सिगा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स और रिचर्ड एनगारवा. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन