UPL 2024: पहले ही मैच में छाए कप्तान आदित्य तारे, खेली 73 रनों की ताबड़तोड़ पारी

Uttarakhand Premier League 2024: हरि‌द्वार स्प्रिंग एल्मास के खिलाफ लीग के पहले मैच में देहरादून वॉरियर्स के कप्तान आदित्य तारे का रौद्र रूप देखने को मिला, जहां उन्होंने सिर्फ 41 गेंदों पर ही 73 रन जड़ दिए।

aditya tare

aditya tare

Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग का शनिवार को रंगारंग आगाज हो गया। इस लीग का पहला मैच हरि‌द्वार स्प्रिंग एल्मास और देहरादून दबंग्स के बीच जारी है। मैच में हरि‌द्वार की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी देहरादून की शुरुआत खराब रही, जहां टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव भट्ट और तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए अंजानिया सूर्यवंशी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। लेकिन यहां से कप्तान आदित्य तारे ने टीम की पारी संभाली और सिर्फ 41 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तारे को मिला संस्कार रावत का साथ

शुरुआती दो विकेट 13 रनों पर ही गंवाने के बाद देहरादून की टीम मुसीबत में नजर आ रही थी, लेकिन यहां से संस्कार रावत और सागर रावत ने मिलकर टीम को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़े। 68 रन तक आते-आते देहरादून की टीम के चार विकेट गिर चुके थे। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज रावत ने सिर्फ 21 गेंदों पर 37 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी इस पारी में छह चौके और एक छक्का शामिल रहा। कप्तान तारे ने हरिद्वार के सभी गेंदबाजों को निशाना बनाया और 73 रनों की अपनी पारी में चार चौके और पांच छक्के जड़ दिए। इस तरह तारे ने 73 में से 46 रन बाउंड्री की मदद से बटोरे।

विज्ञापन

गिरीश राउतुरी ने दिखाया गेंद से कमाल

हरिद्वार की ओर से मीडियम पेसर गिरीश राउतुरी सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार ओवरों में 31 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। गिरीश ने जिन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, उनमें अंजानिया सूर्यवंशी, रक्षित रोशी और और अभय नेगी का नाम शामिल है। उनके चार हरिद्वार के चार गेंदबाजों ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। टीम के लिए स्पर्श जोशी सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में 50 रन लुटा दिए।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ