USA vs PAK Yuvraj Singh: टी-20 वर्ल्ड कप के तहत यूएसए और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस मैच में USA की टीम ने PAK को हराकर इतिहास रचा। यूएसए ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया। दोनों टीमों के बीच 159 रन पर खेला गया मुकाबला टाई पर खत्म हुआ था। जिसके बाद मैच का नतीजा सुपर ओवर से निकला। पाकिस्तान की टीम सुपर ओवर में 5 रन से ये मुकाबला हार गई। यूएसए ने सुपर ओवर में 18 रन बनाए। जिसका पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 13 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की टीम और कप्तान बाबर आजम को इस उलटफेर के बाद आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और विश्व कप में एम्बेसडर युवराज सिंह ने भी पाकिस्तान की स्ट्रेटेजी पर सवाल उठाए हैं।
फखर जमां को क्यों नहीं मिली स्ट्राइक?
युवराज सिंह ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- मुझे समझ नहीं आया कि फखर जमां ने सुपर ओवर में पारी की शुरुआत क्यों नहीं की। बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ उस एंगल से हिट करना आसान होता है जिसे गेंदबाज बनाने की कोशिश कर रहा होता है। दरअसल, पाकिस्तान की पारी की शुरुआत इफ्तिखार अहमद ने की थी।
उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका जमाया, लेकिन तीसरी पर कैच आउट हो गए। उसके बाद सभी गेंदें शादाब खान ने खेलीं, जिस पर पाकिस्तान की टीम 8 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। फखर जमां को एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला। युवी इसी पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में फखर को टैग भी किया।
दबाव में स्मार्ट निर्णय लेने के लिए यूएसए की तारीफ
इसके साथ ही युवराज ने यूएसए की टीम की तारीफ की। युवी ने आगे कहा- दबाव में स्मार्ट निर्णय लेने के लिए यूएसए की टीम को श्रेय देना होगा, खासकर कप्तान मोनार्क पटेल को। अब पाकिस्तान को भारत के खिलाफ जीत की जरूरत होगी। उन्हें निश्चित रूप से बेहतर बल्लेबाजी और फील्डिंग की जरूरत है। युवी ने आगे कहा कि भारत की मजबूत शुरुआत के साथ हमें हराना मुश्किल होगा।
ये भी पढ़ें: PAK vs USA: क्या यूएसए से हारने के लिए आर्मी के साथ ट्रेनिंग की थी? पाक टीम का बना मजाक
पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची यूएसए
दो मैचों में जीत के बाद यूएसए की टीम 4 पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच गई है। भारतीय टीम 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। जबकि पाकिस्तान की टीम इस हार के बाद 0 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। अब भारतीय टीम का मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान और 12 जून को यूएसए से होगा। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इन मुकाबलों में कैसा प्रदर्शन करती है।
ये भी पढ़ें: USA vs PAK: मौत के मुंह से बचे…ट्रेंडसेटर बने, कौन हैं भारतीय मूल के गेम चेंजर नीतीश कुमार?
ये भी पढ़ें: कौन हैं सौरभ नेत्रवलकर? भारत के लिए खेला विश्व कप, अब USA टीम में रहकर PAK को दिखाया आयना
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: गुजरात में जन्मा, पाकिस्तान को हराया…कौन हैं USA के कप्तान मोनांक पटेल? जिन्होंने दुनिया को चौंकाया
ये भी पढ़ें: USA vs PAK: आउट या नॉट आउट? सुपर ओवर में कैच पर मचा बवाल
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की हार पर भड़के शोएब अख्तर, बोले- PAK कभी जीत डिजर्व नहीं करता था
ये भी पढ़ें: PAK का सबसे बड़ा हीरो ही बना असली विलेन, पाकिस्तान को हराने में कोई कमी नहीं छोड़ी
ये भी पढ़ें:- एक हार ने बदल दिया सारा खेल, PAK का WC से बाहर होना लगभग तय? समझें समीकरण
ये भी पढ़ें:- नासाऊ काउंटी पिच पर ICC का आया जवाब, कई दिनों से हो रहा था विवाद
ये भी पढ़ें: USA ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर किया बड़ा उलटफेर, ये 5 खिलाड़ी रहे PAK के गुनहगार
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
27 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
47 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines