USA vs PAK Steven Taylor Catch Mohammad Rizwan: अमेरिका और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप के मुकाबले में यूएसए की टीम ने हैरान कर देने वाली गेंदबाजी की। टेक्सास के ग्रेंड प्रेयरी स्टेडियम में मुकाबले में यूएसए की टीम के गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान की टीम बैकफुट पर नजर आई। पाकिस्तान के 3 स्टार बल्लेबाज पहले पावरप्ले के अंदर ही आउट हो गए। ओपनिंग करने आए विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को तो अमेरिका के फील्डर ने ऐसा झटका दिया कि उनके होश ही उड़ गए।
दूसरे ओवर में स्टीवन टेलर ने पकड़ा शानदार कैच
ये नजारा दूसरे ओवर में देखने को मिला। यूएसए के गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर ने इस ओवर की दूसरी गेंद डाली तो 7 गेंदों में 9 रन बनाकर खेल रहे मोहम्मद रिजवान इस पर पूरी तरह बीट हो गए। गेंद टप्पा पड़कर अंदर की ओर आई और रिजवान के बल्ले का किनारा लेत हुए स्लिप की ओर उड़ गई। इससे पहले कि रिजवान कुछ समझ पाते, स्लिप में लगे फील्डर स्टीवन टेलर ने छलांग लगाई और एक हाथ से हैरतअंगेज कैच पकड़कर दंग कर दिया। रिजवान इस नजारे को देखते ही रह गए।
फैंस ने कहा कैच ऑफ द टूर्नामेंट
इस शानदार कैच के चलते रिजवान को दूसरे ओवर में ही पवेलियन लौटना पड़ा। स्टीवन के इस कैच ने क्रिकेट फैंस को गदगद कर दिया है। इसे फैंस कैच ऑफ द टूर्नामेंट भी कहते नजर आ रहे हैं।
कौन हैं स्टीवन टेलर?
स्टीवन टेलर यूएसए के 30 साल के खिलाड़ी हैं। वह ओपनिंग बैट्समैन हैं। स्टीवन बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं। वह यूएसए के अंपायर सिल्वर टेलर के बेटे हैं। स्टीवन ने 45 वनडे मैचों में 1192 और 25 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 742 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक भी शामिल है। स्टीवन टेलर ने अब अपनी फील्डिंग से फैंस को मुरीद बना लिया है।
ये भी पढ़ें: बाबर आजम का हाहाकार…T20i में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट-रोहित को छोड़ा पीछे
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी टीम के विरोध पर आईसीसी ने लिया एक्शन
ये भी पढ़ें: USA vs PAK: वर्ल्ड कप की चर्चा में आया नीतीश कुमार का नाम, वीरेंद्र सहवाग की हाजिरजवाबी ने लूटी महफिल
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: कुलदीप यादव की एंट्री हुई तो इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता, रोहित की बढ़ी टेंशन
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया की आंधी में उड़ा ओमान, अंकतालिका ने इंग्लैंड की बढ़ा दी टेंशन
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: मैच में पानी पिलाता दिखा विश्व कप विजेता कप्तान, सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन वायरल
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
11 mins agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
11 mins agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
31 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
43 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
53 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
1 hr agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines