USA vs PAK: वर्ल्ड कप की चर्चा में आया नीतीश कुमार का नाम, वीरेंद्र सहवाग की हाजिरजवाबी ने लूटी महफिल

T20 World Cup 2024 USA vs PAK: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग अपनी हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक बार फिर इस बात को साबित किया है।

Virender Sehwag Nitish Kumar

Virender Sehwag Nitish Kumar

T20 World Cup 2024 USA vs PAK: जहां एक ओर अमेरिका और वेस्ट इंडीज में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर देश में लोकसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। परिणाम में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को बहुमत मिला है, जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने 12 सीटें हासिल की हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए वे काफी जरूरी हो गए हैं। उनकी ओर से समर्थन देने की एवज में कई शर्तें सामने रखने की भी खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं नीतीश कुमार नाम का एक खिलाड़ी अमेरिका की टीम में भी शामिल है। अब इस खिलाड़ी का नाम जैसे ही पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के सामने आया तो उन्होंने जमकर मजे ले लिए।

विज्ञापन

आज के समय का सबसे जरूरी नाम 

पाकिस्तान और यूएसए के बीच होने वाले मुकाबले से पहले क्रिकबज के शो में यूएसए की टीम पर चर्चा चल रही थी। इसमें चर्चा के दौरान जब अमेरिका के खिलाड़ी का नाम सामने आया तो शो के होस्ट गौरव कपूर ने तीसरे नंबर के खिलाड़ी के नाम पर गौर करते हुए इसे सहवाग को दिखाया। उस खिलाड़ी का नाम नीतीश कुमार है। सहवाग ने जब ये नाम देखा तो उन्होंने हंसते हुए कहा- आज के समय में तो यही नाम सबसे जरूरी हो गया है। इसके बाद गौरव कपूर ने कहा कि तब तो इनके बिना प्लेइंग इलेवन नहीं बन सकती। उनकी ये बात सुनकर शो में बैठे जहीर खान भी मुस्कुराए।

विज्ञापन

विज्ञापन

कौन हैं नीतीश कुमार? 

नीतीश कुमार यूएसए की टीम के अहम खिलाड़ी हैं। यूएसए में जन्मे खिलाड़ी के पेरेंट्स भारतीय मूल के हैं। यूएसए के लिए 2011 में डेब्यू करने वाले नीतीश कुमार शानदार ऑलराउंडर हैं। उन्होंने 23 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 518 रन बनाए हैं। जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 7 विकेट लिए हैं। हालांकि कनाडा के खिलाफ मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ