बाबर आजम का हाहाकार...T20i में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट-रोहित को छोड़ा पीछे

Babar Azam Most Runs in T20I: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टी-20 इंटरनेशनल में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

Babar Azam Record

Babar Azam Record

Babar Azam Most Runs in T20I: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें दुनिया का शीर्ष बल्लेबाज क्यों कहा जाता है। बाबर गुरुवार को टी-20 विश्व कप 2024 का पहला मुकाबला खेलने उतरे। इस मैच में वह एक ऐसे रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े थे, जिस पर दुनियाभर के क्रिकेटर्स और फैंस की निगाहें थीं। अमेरिका के खिलाफ मैच में उन्होंने ओपनिंग की और टी-20 इंटरनेशनल में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर शुरुआत में बल्लेबाजी में मुश्किल का सामना कर रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने गियर बदला और 16 रन का आंकड़ा पार कर विश्व क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ दी।

विज्ञापन

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने बाबर आजम

बाबर आजम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर ने इस मामले में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली के नाम T20i में 4038 रन दर्ज हैं। अब बाबर उनसे आगे निकलकर टी-20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया। रोहित ने 4026 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

हाल ही में पार किया था 4 हजार रन का आंकड़ा

आपको बता दें कि हाल ही में बाबर आजम ने टी-20 इंटरनेशनल में 4000 रन का आंकड़ा पार किया था। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच में उन्होंने ये मुकाम हासिल किया। जिसकी बदौलत वह T20i में 4 हजार रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए थे। हालांकि अब रोहित शर्मा भी 4 हजार रन का आंकड़ा पार कर इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। बाबर आजम 4 हजार रन बनाने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज हैं। बाबर आजम की ये टी-20 इंटरनेशनल में 120वें मैच की 112वीं पारी है। उन्होंने मुश्किल पिच पर संयमित बल्लेबाजी की और इतिहास रचकर अपने फैंस को गदगद कर दिया।

विज्ञापन

पाकिस्तान की खराब शुरुआत

इस मैच में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में उसके 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। बाबर के साथ ओपनिंग करने आए मोहम्मद रिजवान 9, उस्मान खान 3 और फखर जमां महज 11 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि शादाब खान ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 25 गेंदों में 1 चौका और 3 छक्के ठोक 40 रन जड़े। आजम खान डक पर आउट हुए। बाबर आजम ने इस मैच में 15.5 ओवर तक बल्लेबाजी की। वह 43 गेंदों में 3 चौके-2 छक्के ठोक 44 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ