USA vs PAK: अमेरिका के फील्डर ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, मोहम्मद रिजवान के उड़े होश, देखें वीडियो

USA vs PAK Steven Taylor Catch Mohammad Rizwan: अमेरिका के खिलाड़ी स्टीवन टेलर ने अपनी हैरतअंगेज फील्डिंग से चकित कर दिया है।

Steven Taylor Catch

Steven Taylor Catch

USA vs PAK Steven Taylor Catch Mohammad Rizwan: अमेरिका और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप के मुकाबले में यूएसए की टीम ने हैरान कर देने वाली गेंदबाजी की। टेक्सास के ग्रेंड प्रेयरी स्टेडियम में मुकाबले में यूएसए की टीम के गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान की टीम बैकफुट पर नजर आई। पाकिस्तान के 3 स्टार बल्लेबाज पहले पावरप्ले के अंदर ही आउट हो गए। ओपनिंग करने आए विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को तो अमेरिका के फील्डर ने ऐसा झटका दिया कि उनके होश ही उड़ गए।

विज्ञापन

दूसरे ओवर में स्टीवन टेलर ने पकड़ा शानदार कैच

ये नजारा दूसरे ओवर में देखने को मिला। यूएसए के गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर ने इस ओवर की दूसरी गेंद डाली तो 7 गेंदों में 9 रन बनाकर खेल रहे मोहम्मद रिजवान इस पर पूरी तरह बीट हो गए। गेंद टप्पा पड़कर अंदर की ओर आई और रिजवान के बल्ले का किनारा लेत हुए स्लिप की ओर उड़ गई। इससे पहले कि रिजवान कुछ समझ पाते, स्लिप में लगे फील्डर स्टीवन टेलर ने छलांग लगाई और एक हाथ से हैरतअंगेज कैच पकड़कर दंग कर दिया। रिजवान इस नजारे को देखते ही रह गए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

फैंस ने कहा कैच ऑफ द टूर्नामेंट

इस शानदार कैच के चलते रिजवान को दूसरे ओवर में ही पवेलियन लौटना पड़ा। स्टीवन के इस कैच ने क्रिकेट फैंस को गदगद कर दिया है। इसे फैंस कैच ऑफ द टूर्नामेंट भी कहते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

कौन हैं स्टीवन टेलर? 

स्टीवन टेलर यूएसए के 30 साल के खिलाड़ी हैं। वह ओपनिंग बैट्समैन हैं। स्टीवन बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं। वह यूएसए के अंपायर सिल्वर टेलर के बेटे हैं। स्टीवन ने 45 वनडे मैचों में 1192 और 25 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 742 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक भी शामिल है। स्टीवन टेलर ने अब अपनी फील्डिंग से फैंस को मुरीद बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ