UP T20 League 2024 Playoff: यूपी टी-20 लीग 2024 का लीग स्टेज खत्म हो गया है, जिसके बाद अब प्लेऑफ की बारी है। इस लीग का पहला क्वालीफायर मेरठ मावेरिक्स और लखनऊ फालकॉन्स के बीच खेला जाएगा। वहीं एलिमिनेटर मुकाबले में कानपुर सुपरस्टार्स का सामना काशी रुद्रास से होगा। लीग स्टेज में कई युवा खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया और चौके-छक्कों की बारिश करते हुए सुर्खियां बटोरीं। आइए एक नजर डालते हैं उन बल्लेबाजों पर, जिन्होंने इस लीग में सबसे ज्यादा चौके-छक्के जड़ने में सफलता पाई है।
ये भी पढ़ें:- Video: UP T20 League में तय हुई प्लेऑफ की टीमें, इन दो दिग्गज टीमों का पत्ता हो गया साफ
किस बल्लेबाज के नाम सबसे ज्यादा छक्के
इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में मेरठ मावेरिक्स के स्वास्तिक चिकारा सबसे आगे हैं। उन्होंने अब तक इस लीग में 10 मैच खेले हैं और 42 छक्के लगाने में सफलता पाई है। चिकारा अब तक इस लीग के सबसे सफल बल्लेबाज साबित हुए हैं, जहां उन्होंने 10 मैचों में 53.88 की जोरदार औसत से 431 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक निकले हैं। सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर कानपुर सुपरस्टार्स के समीर रिजवी हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 24 छक्के जड़े हैं। समीर उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर माधव कौशिक हैं, जिन्होंने अब तक 10 मैच खेले हैं और 17 छक्के जड़ने में कामयाबी पाई है।
किस बल्लेबाज ने जड़े सर्वाधिक चौके
लीग में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के बाद बात करें सबसे ज्यादा चौके जड़ने की, तो यहां समीर रिजवी बाजी मारते हैं। उन्होंने लीग में 24 छक्के जड़ने के अलावा सबसे ज्यादा 28 चौके जड़े हैं। लीग में सबसे ज्यादा चौके जड़ने के मामले में टॉप तीन बल्लेबाजों में ज्यादा फर्क नहीं है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अक्षदीप नाथ हैं, जिन्होंने समीर रिजवी से सिर्फ एक कम चौका जड़ा है। लिस्ट में तीसरा नाम सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले चिकारा का है, जिनके नाम अब तक इस लीग में 26 चौके जड़ने का रिकॉर्ड है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: रोहित-विराट नहीं, बांग्लादेश के खिलाफ ये खिलाड़ी मचा सकता है गदर
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines