UP T20 League 2024

Video: UP T20 League में तय हुई प्लेऑफ की टीमें, इन दो दिग्गज टीमों का पत्ता हो गया साफ

UP T20 League 2024 में ग्रुप स्टेज का मुकाबला खत्म हो चुका है। टूर्नामेंट की 4 सर्वश्रेष्ठ टीमों ने प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। जबकि दो दिग्गज टीम टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है। अब कौन सी टीम फाइनल तक का सफर तय करती है ये देखना बेहद दिलचस्प रहेगा।

UP T20 League 2024 में प्लेऑफ की 4 टीमें तय हो गई हैं। अंक तालिका में मेरठ मारविक्स ने 16 अंक लेकर टॉप पोजिशन पर रहते हुए क्वालीफायर-1 में प्रवेश किया है। दूसरे स्थान पर लखनऊ की टीम रही, जिसने 12 अंक के साथ क्वालीफायर-1 के लिए क्वालीफाई किया है।

अब मेरठ और लखनऊ का आमना-सामना क्वालीफायर-1 में होगा, जिसमें जीत हासिल करने वाली टीम सीधे टूर्नामेंट के फाइनल में एंट्री कर लेगी। जबकि, हारने वाली टीम के पास एक और मौका होगा कि वो क्वालीफायर-2 में जीत हासिल करके फाइनल का टिकट हासिल करे।

वहीं, दूसरी ओर कानपुर और काशी की टीम ने 10-10 अंक हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाई है। दोनों टीमों के बीच जो भी अगला मैच जीतेगा वो क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम से क्वालीफायर-2 का मैच खेलती हुई नजर आएगी। अंक तालिका में किस टीम का क्या हाल रहा और टूर्नामेंट से बाहर होने वाली 2 टीमें कौन सी हैं, इसकी पूरी जानकारी वीडियो में देखिए। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ