हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

आखिर कब होगी इस खिलाड़ी की वापसी? एक और टूर्नामेंट से हो गया बाहर

Umran Malik Injury: इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक पर चल रही भारतीय टीम के खिलाड़ी अब घरेलू क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। वहीं लंबे समय से टीम से बाहर चल रहा है युव तेज गेंदबाज अब एक और टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

विज्ञापन
team india

Umran Malik Injury: भारतीय टीम श्रीलंका के साथ वनडे सीरीज खेलने के बाद अब एक महीने से भी ज्यादा तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने वाली है। इस बीच भारत में बुची बाबू और दलीप ट्रॉफी जैसे पेड बॉल के टूर्नामेंट खेले जाएंगे। जिसमें टीम इंडिया के मौजूदा खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं भारतीय टीम का एक युवा तेज गेंदबाज काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहा है, जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही थी ये खिलाड़ी इन घरेलू टूर्नामेंट में खेलता हुआ दिखाई दे सकता है लेकिन अब ये गेंदबाज बुची बाबू ट्रॉफी से भी बाहर हो गया है।

बुची बाबू से बाहर उमरान मलिक

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को लंबे समय से टीम इंडिया के लिए क्रिकेट मैच खेलते हुए नहीं देखा। इस आईपीएल 2024 में उमरान का जादू देखने को नहीं मिला। जिसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि ये तेज गेंदबाज बुची बाबू ट्रॉफी में खेलता हुआ दिखाई दे सकता है।

ये भी पढ़ें:- ‘मैंने विश्वासघात किया…’, विनेश फोगाट की प्रतिद्वंद्वी युई सुसाकी हुईं इमोशनल

लेकिन अब उमरान मलिक ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया मैं टूर्नामेंट में खेलना पसंद करता, लेकिन मैं अभी डेंगू से उबर रहा हूं । उमरान का मानना है कि उनकी योजना अभी घरेलू क्रिकेट में खुदको बेहतर करना है। वे जितना घरेलू क्रिकेट खेलेंगे उतनी उनकी गेंदबाजी अच्छी होगी।

खराब रहा ये साल

आगे खुलासा करते हुए उमरान मलिक ने बताया कि रणजी ट्रॉफी 2023-24 सीजन के लिए कड़ी मेहनत करने के बावजूद, पूरे टूर्नामेंट में मौसम की स्थिति के कारण चीजें उनके अनुकूल नहीं रहीं। इसके बाद आईपीएल 2024 के बाद उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी वहीं अब उन्हें डेंगू का पता चला था। बता दें, उमरान मलिक ने भारत के लिए आखिरी बार जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। तबसे उनको टीम में जगह नहीं मिली, उनकी फिटनेस को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ये खिलाड़ी बन सकता है ‘डार्क हॉर्स’, वसीम जाफर का दावा, IPL में मचाई सनसनी

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें